ताजा खबर
रोसमाह मंसूर कौन? लग्जरी लाइफ की शौकीन, 28 अरब रुपये का खरीदा सामान; पति भी रहे विवादों में   ||    ‘अस्तित्व पर खतरा आया तो बनाएंगे परमाणु बम…’ ईरान बोला- हम सिद्धांत बदल सकते हैं   ||    अमेरिका में सूअर की किडनी लगवाने वाले व्यक्ति की मौत, 2 माह पहले करवाया था ऑपरेशन   ||    POK में हालात बेकाबू, झड़पों में एक पुलिस अफसर की मौत; 100 से अधिक लोग घायल   ||    सवा लाख रुपये पेंशन के लिए बेटी ने घर में छिपाया शव, 50 साल पहले मरे भाई को बताया जिंदा   ||    मालदीव की खुल गई पोल, भारत से दान में मिले प्लेन को उड़ाने के लिए देश में पायलट ही नहीं   ||    Petrol Diesel Price Today: सोमवार को कितने रुपये लीटर मिल रहा है पेट्रोल-डीजल?   ||    SIP Tips : 1000 रुपये महीने के निवेश से शुरुआत करके रिटायरमेंट से पहले बन सकते हैं करोड़पति   ||    PM Kisan Yojana के लिए कैसे करें E-KYC? जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस   ||    RCB की मेंस टीम के साथ बन रहा वुमेंस टीम जैसा संयोग, फैंस को याद आई WPL 2024   ||   

फ़र्ज़ी खबरों के चपटे में आया था दुनिया के अजूबो में से एक “ताज महल” |

Photo Source :

Posted On:Wednesday, April 14, 2021

मार्च के महीने में आगरा के ताजमहल में बम मिलने की सूचना से हडकंप मच गया था | ताजमहल को पूरी तरह से खाली करा दिया गया था |  बता दें, 112 पर बम होने की सूचना दी गई थी।  मौके पर बम स्क्वाड की टीम पहुंच गयी थी | ताज के तीनों गेटों को बंद कर दिया गया था | जब बहुत जांच पड़ताल की गयी तब पता चला यह खबर फ़र्ज़ी थी | हल में कोई बम नहीं पाया गया था |

किसी ने फोन पर झूठी सूचना दी। सुबह ७.३० बजे ताजमहल में बम की सूचना मिलने पर बीडीएस की टीम ने परिसर में सर्च अभियान शुरू कर दिया था | सुबह लगभग ९.३० बजे तक सीआईएसएफ ने ताजमहल परिसर को सैलानियों से खाली करा लिया था | बताया जा रहा था कि लगभग एक हजार सैलानियों को ताजमहल परिसर से बाहर निकाला गया | सर्च अभियान पूरा होने के बाद दोपहर करीब साढ़े १२ ताजमहल का गेट पर्यटकों के लिए दोबारा खोल दिया गया था |११२ नंबर पर बम की झूठी सूचना देने वाले युवक को फिरोजाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया और पूछताछ की गयी | सैलानियों के बीच हड़कंप न मचे इसिलए उन्हें कुछ नहीं बताया गया | परिसर में एएसआई के कर्मचारियों को भी अपने-अपने कार्यालयों से बाहर निकलकर आने को कहा गया। तीनों गेटों पर ताले डाल दिए गए। वहीं पुलिस ने सूचना देने वाले व्यक्ति की लोकेशन ट्रेस की तो पहले अलीगढ़ और बाद में फिरोजाबाद आई जहाँ से पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया।

 


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.