ताजा खबर

फ्लाइट में तकनीकी खराबी से फंसे यूपी के दोनों डिप्टी सीएम, एक घंटे बाद इंडिगो विमान ने भरी उड़ान

Photo Source : Google

Posted On:Monday, March 9, 2026

लखनऊ न्यूज डेस्क: केशव प्रसाद मौर्य को एक बार फिर विमान में तकनीकी खराबी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बार उनके साथ ब्रजेश पाठक भी मौजूद थे। दोनों नेता लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (अमौसी एयरपोर्ट) से कोलकाता जा रही IndiGo की फ्लाइट में सवार थे, लेकिन तकनीकी समस्या के कारण विमान करीब एक घंटे तक रनवे पर ही खड़ा रहा।

जानकारी के अनुसार यह मामला इंडिगो की फ्लाइट 6E-505 का है। तकनीकी खराबी सामने आने के बाद इंजीनियरिंग टीम को तुरंत मौके पर बुलाया गया। जांच और मरम्मत के बाद विमान को उड़ान भरने की अनुमति दी गई। क्लीयरेंस मिलने के बाद सुबह 7 बजकर 40 मिनट पर विमान लखनऊ से कोलकाता के लिए रवाना हुआ। विमान में यूपी के दोनों डिप्टी सीएम मौजूद होने के कारण एयरपोर्ट पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

करीब एक घंटे तक यात्री विमान के अंदर ही बैठे रहे। दोनों उपमुख्यमंत्री कोलकाता में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। वीवीआईपी की मौजूदगी के कारण एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट हो गईं। इंजीनियरों ने गहन जांच के बाद विमान को सुरक्षित बताते हुए उड़ान की अनुमति दी, जिसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले भी केशव प्रसाद मौर्य एक संभावित हादसे से बाल-बाल बच गए थे। लखनऊ से कौशाम्बी के लिए उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद उनके हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई थी और केबिन में धुआं भरने लगा था। पायलट की सतर्कता से हेलीकॉप्टर की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग अमौसी एयरपोर्ट पर कराई गई, जिसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घटना की जांच शुरू कर दी गई।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.