ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

About us


लखनऊ की सरज़मीं हमेशा से मशहूर है अपनी तमीज, तहज़ीब, नज़ाक़त और नवाबी अंदाज़ के लिए। जो मशहूर है गोमती के किनारे मनकामेश्वर में हो रही आरती और उसी वक़्त जामा मस्जिद में हो रही अज़ान के लिए और हाँ, जो मश्हूर है अपनी टैग लाइन के लिए "मुस्कुराइये, आप लखनऊ में है"। इन सभी ख़ास बातों के लिए और इन प्यार भरे जज़्बातों के लिए ज़िम्मेदार है यहाँ की आवाम, यहाँ की जनता जो बनती है यहाँ के लोगों से जो आज भी शायद अपने दिलों में गंगा-जमनी तहज़ीब को लिए घुमते है. अब वक़्त है उनकी इन् भावनाओं को आवाज़ देने की. 
 
लखनऊ वोकल्स इसी लखनऊ की जनता की आवाज है, क्योंकि हमारी टैग लाइन है  of the locals, by the locals and for the locals। लखनऊ वोकल्स का मंच आप को देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों के  साथ साथ लखनऊ के कोने कोने की जानकारी भी देगा। लखनऊ का हर रहवासी लखनऊ वोकल्स से जुड़ सकता है। यदि आप लेखक या ब्लॉगर है तो आप हमारी वेबसाइट के राइटर पेनल का हिस्सा बन सकते है और अपने गांव, शहर और देश से जुड़े हर मामले पर अपने स्वतंत्र विचार व्यक्त कर सकते है।  
 
लेखक और ब्लॉगर के अलावा लखनऊ का हर जागृत नागरिक  वेबसाइट पर दिए हुए 'मेरा गांव मेरा देश सेक्शन' के ज़रिये अपने  गांव  और शहर  से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं व समस्याओं को अपनी रिपोर्ट के जरिए हम तक पहुंचा सकता है।    
 
लखनऊ वोकल्स लोकल व्यापारियों के लिए भी एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा जहां लोकल दुकानदार आर्टिकल, फोटो और वीडियो के जरिए अपनी दुकान या व्यवसाय का प्रचार कर सकता है और अपने ग्राहक भाइयों के और क़रीब आ कर उनका विश्वास जीत सकता है।  
 
लखनऊ वोकल्स माननीय प्रधान मंत्री जी और माननीय मुख्य मंत्री जी के 'वोकल फॉर लोकल्स' पहल का एक जीता जागता उदाहरण है, जो लखनऊ के लोगों को एक दूसरे के और करीब ले आएगा, क्योंकि ये है लखनऊ के लोगों की अपनी आवाज |

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.