ताजा खबर
Fact Check: पीएम मोदी ने की कांग्रेस और सपा को वोट करने की अपील, झूठा निकला वीडियो   ||    Today's Significance आज के दिन पाकिस्तान ने उग्रवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिद्दीन पर प्रतिबंध लगाया था,...   ||    Chaturgrahi Yog: शुक्र के घर में बनने जा रहा है चतुर्ग्रही योग, 3 राशि वाले लोग बन जाएंगे करोड़पति   ||    कनाडा सरकार ने इंफोसिस पर लगाया 82 लाख रुपये का जुर्माना   ||    Google Accidentally Deletes $125 Billion Pension Fund Account From Cloud   ||    प्रतिदिन 133 महिलाएँ अपने साथियों द्वारा मारी जा रही हैं; जानिए क्या है स्त्री हत्या और किन देशों ने...   ||    किर्गिस्तान भीड़ के हमलों के बीच भारत और पाकिस्तान ने छात्रों को अंदर रहने की चेतावनी दी   ||    वैज्ञानिकों ने खोजी ‘हत्यारी’ मकड़ी की नई प्रजाति, पैरों से दबोचती हैं शिकार, नाम भी अजीब   ||    छोटी उंगली को 360 डिग्री तक घुमा लेता है युवक, जिम से वायरल वीडियो को देख चुके हैं लाखों लोग   ||    प्रॉपर्टी या शेयर, किसमें लगाएं पैसा? घर की बढ़ रही कीमतें तो रियल एस्टेट कंपनियों के शेयरों की ऊंची...   ||   

पीलिया (Jaundice) से जल्द रिकवर होने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

Photo Source :

Posted On:Monday, September 27, 2021

न्यूज़ हेल्पलाइन - मुंबई, २७ सितम्बर, २०२१    

पीलिया होने पर लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ जाता है। इसमें लिवर (liver) कमजोर हो जाता है और काम करना बंद करने लगता है। ये बीमारी शरीर में बिलीरुबिन का स्तर बढ़ जाने की वजह से होती है। आपको बता दें कि इसमें त्वचा, नाखून और आंखों का सफेद भाग पीला होने लगता है। इस दिक्कत से निजात पाने के लिए ज्यादातर लोग अंग्रेजी दवाओं की मदद लेते हैं, जिसके कई साइड इफेक्ट्स होने का खतरा बना रहता है।  इसलिए आप चाहें तो इस दिक्कत से निजात पाने के लिए घरेलू तरीकों की मदद ले सकते हैं।  आइये जानते हैं कि पीलिया से निजात पाने के लिए आप किन तरीकों को अपना सकते हैं और किन चीजों के सेवन से मिलता है फायदा है - 

१. गन्ने का रस - पीलिया की दिक्कत से निजात पाने के लिए आप गन्ने के रस का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप रोजाना दिन में तीन से चार बार इस रस का सेवन कर सकते हैं। 

२. नारियल पानी - पीलिया को दूर करने में नारियल पानी भी सहायता करता है। ये लीवर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है।  साथ ही इसका सेवन करने से पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहता है। 

३. पपीता - पपीता चाहे कच्चा हो या फिर पका हुआ, दोनों का सेवन पीलिया की दिक्कत को कम करने में काफी मदद करता है। अगर आप कच्चे पपीते की बिना मसाले की सब्जी बनाकर इसका सेवन करते हैं, तो ये लिवर की सेहत को बेहतर बनाने में जल्दी मदद करता है। साथ ही पका पपीता भी पीलिया की दिक्कत को दूर करने में अच्छी भूमिका निभाता है। 

४. मूली के पत्ते  - मूली के पत्तों के रस का सेवन पीलिया की दिक्कत को दूर करने में काफी फायदेमंद होता है। इसके लिए आप चाहें तो  मूली के पत्तों का रस निचोड़ कर उसमें मिश्री मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं या अगर आप चाहें तो नींबू का रस मिलाकर भी मूली के रस का सेवन कर सकते हैं। 

५. टमाटर का  रस - टमाटर का रस भी पीलिया की दिक्कत को कम करने में खास भूमिका निभाता है। टमाटर में लाइकोपीन नाम का तत्व होता है, जो लिवर को स्वस्थ बनाने में मदद करता है। अगर टमाटर के रस का सेवन सुबह खाली पेट किया जाए तो ये और भी जल्दी असर दिखाता है। 

६. छाछ और दही  - छाछ और दही का सेवन करने से पीलिया की दिक्कत जल्दी दूर होने लगती है। इसके लिए आप रोजाना सुबह-शाम एक गिलास छाछ या एक कटोरी दही का सेवन कर सकते हैं। दही के सेवन से बैक्टीरिया की वजह से होने वाले इंफेक्शन से बचाव होता है और ये पीलिया के लक्षणों को कम करता है। 


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.