ताजा खबर
Solar Storm के बाद अब आने वाला है Radiation Storm, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स   ||    गाजा में रिटायर्ड भारतीय कर्नल की हत्या, दो महीने पहले UN में शामिल हुए थे अनिल काले   ||    Orfield Anechoic Chamber: दुनिया का सबसे शांत कमरा, इसमें 45 मिनट भी नहीं रुक सकता इंसान   ||    France: बंदूकधारियों ने प्रिजन वैन पर हमला कर कैदी को कराया आजाद, 3 पुलिसकर्मियों की मौत, देखें Vide...   ||    जुड़वा बहन को बचाने के लिए जड़ दिया था मगरमच्छ को मुक्का, किंग चार्ल्स करेंगे महिला को सम्मानित   ||    भारत ज‍िंदाबाद के नारे लगे, तो टेंशन में आया पाक‍िस्‍तान, PoK के ल‍िए जारी क‍िया फंड   ||    Petrol Diesel Price Today: जारी हो गई पेट्रोल-डीजल की कीमत, देखें ईंधन के लेटेस्ट रेट   ||    आधार सेंटर ढूंढना हुआ और आसान, भुवन आधार पोर्टल पर फॉलो करें स्टेप्स   ||    PM मोदी ने किया है NSC में निवेश; आप भी कर सकते हैं इन्वेस्ट, जानें- क्यों है यह स्कीम फायदे का सौदा...   ||    नए हेड कोच पर बड़ा अपडेट, राहुल द्रविड़ के बाद वीवीएस लक्ष्मण ने भी अप्लाई करने से किया इनकार   ||   

इतिहास के पन्नों मेंः 10 अप्रैल

Photo Source :

Posted On:Friday, April 9, 2021

वह तारीख 10 अप्रैल है, जब ब्रिटेन के साउथम्पटन बंदरगाह से टाइटैनिक जहाज अपने पहले और आखिरी सफर के लिए निकला था। 10 अप्रैल को ही स्वामी दयानंद सरस्वती ने आर्य समाज की स्थापना की। भारत के पांचवें प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का निधन हो गया। आज के दिन ही पहला गोल्फ टूर्नामेंट पेशेवर तरीके से आयोजित किया गया था।
 
टाइटैनिकः 10 अप्रैल 1912, दुनिया का सबसे बड़ा वाष्प आधारित यात्री जहाज टाइटेनिक अपने पहले और आखिरी सफर के लिए निकला। साउथम्पटन से रवाना हुआ यह जहाज चार दिनों की यात्रा के बाद 14 अप्रैल को एक हिमशिला से टकराकर डूब गया। इस हादसे में 1517 लोगों की मौत हो गयी। यह इतिहास के बड़े समुद्री आपदाओं में शामिल है। 1997 में इस पर बनी जेम्स कैमरन की फिल्म 'टाइटेनिक' ने आम लोगों को इससे रूबरू कराया।  
 
आर्य समाज की स्थापनाः 1875 में आज के दिन ही स्वामी दयानंद सरस्वती ने आर्यसमाज की स्थापना की। स्वामी दयानंद सरस्वती आधुनिक भारत के महान चिंतक और समाज सुधारक थे, जिन्होंने वेदों की सत्ता को सर्वोपरि माना और 'वेदों की ओर लौटो' का नारा दिया। उन्होंने कर्म सिद्धांत, पुनर्जन्म, ब्रह्मचर्य तथा संन्यास को अपने दर्शन का चार स्तम्भ बनाया। उन्होंने वेदों के प्रचार के साथ देश की आजादी के लिए मुंबई में आर्यसमाज की स्थापना की और स्वराज का नारा दिया।
 
अन्य अहम घटनाएंः
 
1847- पुलित्जर पुरस्कारों के प्रणेता अमेरिकी पत्रकार व प्रकाशक जोसेफ पुलित्जर का जन्म।
 
1894- भारतीय उद्योगपति घनश्याम दास बिड़ला का जन्म।
 
1916- पहले गोल्फ टूर्नामेंट का प्रोफेशनल तरीके से आयोजन।
 
1930- पहली बार सिंथेटिक रबर का उत्पादन।
 
1972- जैविक हथियारों के विकास, उत्पादन और भंडारण पर जैविक हथियार संधि के जरिये रोक लगायी गयी। 150 से ज्यादा देशों ने इस संधि पर हस्ताक्षर किये।
 
1995- भारत रत्न से सम्मानित देश के पांचवें प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का निधन।
 
2001- नीदरलैंड में एक विधेयक के जरिये इच्छा मृत्यु को मंजूरी मिली। यह कानून बनाने वाला दुनिया का पहला देश बना।
 
 


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.