ताजा खबर
World Laughter Day 2024: आखिर कैसे हुई थी वर्ल्ड लाफ्टर डे मनाने की शुरुआत और क्यों हंसना है आपके लि...   ||    मरीजों को घातक इंसुलिन खुराक देने के लिए अमेरिकी नर्स को 380-760 साल की जेल   ||    ‘रोमांस स्कैम’ का शिकार हुई 74 साल की महिला, न सिर पर छत बची न पेट भरने को खाना, जानिए पूरा मामला   ||    इमरान खान को सता रहा हत्या कर दिए जाने का डर! जेल से लिखे पत्र में सेना पर उठाए सवाल   ||    निज्‍जर हत्याकांड में तीन भारतीय गिरफ्तार, कनाडा से जुड़ा है मामला, भारत पर क्यों लग रहा आरोप?   ||    कनाडा में गिरफ्तार तीन भारतीय कौन? लॉरेंस बिश्नोई से जुड़ा नाम, जानें इनकी कुंडली   ||    बार-बार हुआ गंदा काम तो सर्जरी करा लड़का बन गई ये खूबसूरत लड़की   ||    क्या प्याज होगी और सस्ती? सरकार ने लगाया 40 फीसदी निर्यात शुल्क   ||    PM Kisan: आधार कार्ड से कैसे चेक करें किस्त आई या नहीं? घर बैठे मिलेगी डिटेल   ||    पेंशन लेने वालों को सरकार का तोहफा, नई सुविधा से लाइफ हो जाएगी और आसान   ||   

Rajiv Dixit birthday आज मनाई जाएगी राजीव दीक्षित की जयंती

Photo Source :

Posted On:Thursday, November 30, 2023

भारत बचाओ आंदोलन के संस्थापक राजीव दीक्षित की जयंती और पुण्य तिथि एक साथ एग्रिको ट्रांसपोर्ट ग्राउंड, जमशेदपुर में मनाई जाएगी। उनका जन्म 30 नवंबर 1967 को हुआ था और उनकी मृत्यु 30 नवंबर 2010 को हुई थी, जिसे उनके अनुयायी स्वदेशी दिवस के रूप में भी मनाते हैं। एग्रिको ग्राउंड में सुबह 5.30 बजे से 7.30 बजे तक होने वाले कार्यक्रम में राजीव दीक्षित का व्याख्यान होगा, उसके बाद उनके चित्र पर श्रद्धांजलि दी जाएगी। कार्यक्रम का समापन उपस्थित श्रद्धालुओं को फल वितरित कर किया जाएगा।

भारत बचाओ आंदोलन की स्थापना वर्ष 2013 में हुई थी। भारत बचाओ आंदोलन फेसबुक पेज पर 2,92,880 सदस्य और लगभग चार लाख फॉलोअर्स हैं। यूट्यूब पर 75 हजार फॉलोअर्स और ट्विटर, इंस्टाग्राम पर भी बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हैं।

राजीव भाई का जन्म नाहा, अलीगढ में हुआ था।

राजीव भाई दीक्षित का जन्म गुरुवार, 30 नवंबर 1967 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में स्थित नाह गांव में हुआ था। उनकी माता का नाम मिथिलेश कुमारी दीक्षित और पिता का नाम राधेश्याम दीक्षित था। उनके पिता एक बीडीओ थे, जबकि राजीव दीक्षित के दादा-दादी ने स्वतंत्रता संग्राम में योगदान दिया था। राजीव दीक्षित ने अपना बचपन अपने गाँव में बिताया और अपनी प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा पीडी जैन इंटर कॉलेज, फिरोजाबाद से पूरी की। राजीव जी बचपन से ही देशभक्त थे। वे क्रांतिकारियों से बहुत प्रेरित थे। वह क्रांतिकारियों के सपनों को पूरा करना चाहते थे। अपनी उच्च माध्यमिक शिक्षा पूरी करने के बाद, वह इलाहाबाद चले गए, जहाँ उन्होंने 1984 में जेके इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड फिजिक्स एंड टेक्नोलॉजी, इलाहाबाद से बी.टेक किया।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.