ताजा खबर
Solar Storm के बाद अब आने वाला है Radiation Storm, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स   ||    गाजा में रिटायर्ड भारतीय कर्नल की हत्या, दो महीने पहले UN में शामिल हुए थे अनिल काले   ||    Orfield Anechoic Chamber: दुनिया का सबसे शांत कमरा, इसमें 45 मिनट भी नहीं रुक सकता इंसान   ||    France: बंदूकधारियों ने प्रिजन वैन पर हमला कर कैदी को कराया आजाद, 3 पुलिसकर्मियों की मौत, देखें Vide...   ||    जुड़वा बहन को बचाने के लिए जड़ दिया था मगरमच्छ को मुक्का, किंग चार्ल्स करेंगे महिला को सम्मानित   ||    भारत ज‍िंदाबाद के नारे लगे, तो टेंशन में आया पाक‍िस्‍तान, PoK के ल‍िए जारी क‍िया फंड   ||    Petrol Diesel Price Today: जारी हो गई पेट्रोल-डीजल की कीमत, देखें ईंधन के लेटेस्ट रेट   ||    आधार सेंटर ढूंढना हुआ और आसान, भुवन आधार पोर्टल पर फॉलो करें स्टेप्स   ||    PM मोदी ने किया है NSC में निवेश; आप भी कर सकते हैं इन्वेस्ट, जानें- क्यों है यह स्कीम फायदे का सौदा...   ||    नए हेड कोच पर बड़ा अपडेट, राहुल द्रविड़ के बाद वीवीएस लक्ष्मण ने भी अप्लाई करने से किया इनकार   ||   

इतिहास के पन्नों मेंः 13 अप्रैल

Photo Source :

Posted On:Monday, April 12, 2021

13 अप्रैल की तारीख निर्दोष और निहत्थे भारतीयों पर ब्रिटिश हुकूमत के जुल्मों की इंतहा का दिन है। इस तारीख को अंग्रेज अफसरों ने जलियांवाला बाग में खून की होली खेलकर क्रूरता से भरा इतिहास लिख दिया। इसी दिन 1699 में दसवें गुरु गोविंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। हर साल इस तारीख में बैसाखी का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है।
 
जलियांवाला बागः भारत की आजादी के इतिहास में 13 अप्रैल 1919 की तारीख, मानवता को शर्मसार करने वाली खूनी याद के रूप में दर्ज है। इसी दिन पंजाब के अमृतसर के एतिहासिक स्वर्ण मंदिर के करीब स्थित जलियांवाला बाग में एक शांतिपूर्ण सभा के लिए जमा हजारों भारतीय जनता पर जनरल डायर की अगुवाई में अंधाधुंध गोलियां बरसायी गयी। देखते ही देखते लोग लाशों के ढेर में बदलते गए। हजारों लोग इन गोलियों के शिकार हुए। गोलियों से घबरायी औरतें व बच्चे कूएं में कूद गए जिससे उनकी जान चली गयी। बाग का रास्ता काफी संकरा होने से भगदड़ मची और लोग गोलियों के शिकार हो गए। इस घटना ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन को नयी दिशा दे दी।
 
खालसा पंथ की स्थापनाः 13 अप्रैल 1699 को दसवें गुरु गोविंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। इसी दिन उन्होंने आनंदपुर साहिब में इसकी स्थापना की। उन्होंने सर्वप्रथम पांच प्यारों को अमृतपान करवाकर खालसा बनाया और उसके बाद उन पांच प्यारों के हाथों स्वयं भी अमृतपान किया।
 
 
अन्य अहम घटनाएंः
 
1960- फ्रांस ने सहारा मरुस्थल में परमाणु बम का परीक्षण किया। यह उपलब्धि हासिल करने वाला वह चौथा देश बना।
 
1980- अमेरिका ने मास्को के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों का बहिष्कार किया।
 
1984- भारतीय क्रिकेट टीम ने शारजाह में पाकिस्तान को हराकर पहली बार एशिया कप जीता।
 
1997- अमेरिकी गोल्फ खिलाड़ी एल्ड्रिक टाइगर वुड्स ने 21 साल की उम्र में यूएस मास्टर्स चैम्पियनशिप जीतकर सबसे कम उम्र में यह खिताबी जीत हासिल की।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.