ताजा खबर
कनाडा सरकार ने इंफोसिस पर लगाया 82 लाख रुपये का जुर्माना   ||    Google Accidentally Deletes $125 Billion Pension Fund Account From Cloud   ||    प्रतिदिन 133 महिलाएँ अपने साथियों द्वारा मारी जा रही हैं; जानिए क्या है स्त्री हत्या और किन देशों ने...   ||    किर्गिस्तान भीड़ के हमलों के बीच भारत और पाकिस्तान ने छात्रों को अंदर रहने की चेतावनी दी   ||    वैज्ञानिकों ने खोजी ‘हत्यारी’ मकड़ी की नई प्रजाति, पैरों से दबोचती हैं शिकार, नाम भी अजीब   ||    छोटी उंगली को 360 डिग्री तक घुमा लेता है युवक, जिम से वायरल वीडियो को देख चुके हैं लाखों लोग   ||    प्रॉपर्टी या शेयर, किसमें लगाएं पैसा? घर की बढ़ रही कीमतें तो रियल एस्टेट कंपनियों के शेयरों की ऊंची...   ||    Kanya Utthan Yojana: बेटियों को 50 हजार रुपये दे रही सरकार, आज आवेदन करने की आखिरी तारीख   ||    Petrol Diesel Price Today: शनिवार को जारी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत? जानें ईंधन के नए रेट   ||    RCB Vs CSK: 18 मई को निर्णायक मुकाबला, अगर बारिश ने बिगाड़ा खेल… तो कौन करेगा क्वालीफाई   ||   

इतिहास के पन्नों मेंः 01 मई

Photo Source :

Posted On:Friday, April 30, 2021

मजदूर दिवसः 01 मई 1886 में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाने की शुरुआत हुई। इसकी बुनियाद अमेरिका में मजदूर यूनियनों के उस प्रदर्शन ने रखी जो 8 घंटे से ज्यादा काम नहीं कराए जाने को लेकर शुरू की गयी थी। 01 मई को अमेरिका में मजदूर यूनियनों ने इस मांग को लेकर आंदोलन और हड़ताल की शुरुआत की। जिसमें अमेरिका के लाखों मजदूरों ने हड़ताल में हिस्सा लिया। कहते हैं कि लगभग ग्यारह हजार फैक्टरियों के करीब तीन लाख 80 हजार मजदूर इसमें शामिल थे। इस दौरान शिकागो की हेमार्केट में बम धमाका हुआ। बम धमाके के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग शुरू कर दी जिसमें कई मजदूरों की मौत हो गयी। शिकागो में शहीद इन प्रदर्शनकारी मजदूरों की याद में पहली बार मजदूर दिवस मनाया गया। 1889 के पेरिस अंतरराष्ट्रीय समाजवादी सम्मेलन में हेमार्केट में मारे गए निर्दोष लोगों की याद में 01 मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाने का विधिवत ऐलान किया गया। साथ ही इस दिन कामगारों व श्रमिकों के अवकाश की भी घोषणा की गयी। भारत सहित दुनिया के तकरीबन 80 देशों में उसी समय से मजदूर दिवस को राष्ट्रीय अवकाश के रूप में मनाया जाने लगा।
 
अन्य अहम घटनाएंः
 
1897- स्वामी विवेकानंद ने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की।
 
1908- मुजफ्फरपुर बम कांड को अंजाम देने के बाद प्रफुल्ल चाकी ने खुद को गोली मारी।
 
1914- कार निर्माता कंपनी फोर्ड वह पहली कंपनी बनी जिसने अपने कर्मचारियों के लिए आठ घंटे काम का नियम लागू किया।
 
1923- भारत में मई दिवस मनाने की शुरुआत हुई।
 
1956- जोनसा साल्क द्वारा विकसित पोलियो वैक्सीन जनता के लिए उपलब्ध करायी गयी।
 
1960- महाराष्ट्र और गुजरात अलग-अलग राज्य बने।
 
1972- देश की कोयला खदानों का राष्ट्रीयकरण।
 
2011- अमेरिका पर 2001 के हमले के मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन के पाकिस्तान के एबटाबाद में मारे जाने की पुष्टि।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.