ताजा खबर
कनाडा सरकार ने इंफोसिस पर लगाया 82 लाख रुपये का जुर्माना   ||    Google Accidentally Deletes $125 Billion Pension Fund Account From Cloud   ||    प्रतिदिन 133 महिलाएँ अपने साथियों द्वारा मारी जा रही हैं; जानिए क्या है स्त्री हत्या और किन देशों ने...   ||    किर्गिस्तान भीड़ के हमलों के बीच भारत और पाकिस्तान ने छात्रों को अंदर रहने की चेतावनी दी   ||    वैज्ञानिकों ने खोजी ‘हत्यारी’ मकड़ी की नई प्रजाति, पैरों से दबोचती हैं शिकार, नाम भी अजीब   ||    छोटी उंगली को 360 डिग्री तक घुमा लेता है युवक, जिम से वायरल वीडियो को देख चुके हैं लाखों लोग   ||    प्रॉपर्टी या शेयर, किसमें लगाएं पैसा? घर की बढ़ रही कीमतें तो रियल एस्टेट कंपनियों के शेयरों की ऊंची...   ||    Kanya Utthan Yojana: बेटियों को 50 हजार रुपये दे रही सरकार, आज आवेदन करने की आखिरी तारीख   ||    Petrol Diesel Price Today: शनिवार को जारी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत? जानें ईंधन के नए रेट   ||    RCB Vs CSK: 18 मई को निर्णायक मुकाबला, अगर बारिश ने बिगाड़ा खेल… तो कौन करेगा क्वालीफाई   ||   

कई दिग्गजों ने किया दावा, व्हाइट हाउस में अब भी भटकती है अब्राहम लिंकन की आत्मा? जा​नें !

Photo Source :

Posted On:Friday, February 10, 2023

भूत का नाम सुनते ही किसी बलवान की भी रूह कांप जाती है। हमारे देश में कई ऐसे घर हैं जिन पर भूतों का साया है लेकिन आज हम आपको दुनिया के सबसे ताकतवर नेताओं में शुमार अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन के बारे में बता रहे हैं जिनकी आज जयंती है. कहा जाता है कि आज भी उनकी आत्मा अमेरिका के प्रेसिडेंशियल पैलेस यानी व्हाइट हाउस में घूमती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि व्हाइट हाउस में आज भी आत्माओं का वास है। जी हां, भले ही आप यकीन न करें लेकिन व्हाइट हाउस में कई लोगों ने आत्माओं को महसूस किया है।


बता दें, कई लोगों ने दावा किया है कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन की आत्मा व्हाइट हाउस में घूमती है। अब्राहम लिंकन संयुक्त राज्य अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति थे और अप्रैल 1865 में व्हाइट हाउस के अंदर उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तब से कई लोगों ने इस घर में अब्राहम लिंकन की आत्मा को देखा है। सबसे पहले अमेरिका के 30वें राष्ट्रपति केल्विन कूलिज की पत्नी ग्रेस कुलीज ने व्हाइट हाउस में अब्राहम लिंकन की आत्मा को महसूस किया।


उनके अलावा नीदरलैंड की महारानी विलमिना ने भी व्हाइट हाउस में अब्राहम लिंकन की आत्मा के दर्शन किए। एक बार अमेरिका की यात्रा के दौरान वे व्हाइट हाउस में ठहरी हुई थीं और फिर देर रात उन्हें लगा कि किसी ने उनके दरवाजे पर दस्तक दी है. जब उसने वहां दरवाजा खोला तो सामने अब्राहम लिंकन को खड़ा पाया। इसके साथ ही ब्रिटेन के एक पूर्व राष्ट्रपति ने भी व्हाइट हाउस में अब्राहम लिंकन की आत्मा के दर्शन किए हैं। दरअसल एक बार वे व्हाइट हाउस में ठहरे हुए थे और जब नहाकर वापस आए तो उन्होंने देखा कि कमरे में एक सिगरेट जल रही है और अब्राहम लिंकन उन्हें वहां बैठे हुए देख रहे हैं.


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.