ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

इजरायल पीएम का भारत दौरा हुआ रद्द

Photo Source :

Posted On:Tuesday, March 29, 2022

Israel, 29 March (News Helpline)        इजरायल के पीएम नफ्ताली बेनेट का भारत दौरा स्थगित हो गया है। वह सोमवार को कोरोना संक्रमित पाए गए थे और उसके बाद से ही उनकी भारत यात्रा को लेकर सवाल उठने लगे थे। अब मंगलवार को इजरायल की ओर से पीएम के भारत दौर को टालने की जानकारी दी गई। नफ्ताली बेनेट 2 अप्रैल को भारत के दौरे पर आने वाले थे। उन्होंने जानकारी दी थी कि अपने दोस्त पीएम नरेंद्र मोदी के न्योते पर वह भारत जाएंगे।
 
इजरायल का पीएम बनने के बाद से उनका यह पहला भारत दौरा होता। इजरायल सरकार की ओर से जानकारी दी गई है कि कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद बेनेट ने खुद को आइसोलेट कर लिया है और घर से ही काम कर रहे हैं। इस साल भारत और इजरायल के राजनयिक संबंधों के 30 साल पूरे हो रहे हैं। इसी मौके पर वह भारत आने वाले थे। यहां बेनेट का पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा कई और सीनियर मंत्रियों से मुलाकात का कार्यक्रम था।
 
यही नहीं भारत में रह रहे यहूदी समुदायों के लोगों से भी बेनेट का मुलाकात का कार्यक्रम था। बेनेट ने अपने दौरे की जानकारी देते हुए कहा था कि हम भारतीयों से बहुत कुछ सीख सकते हैं। बेनेटे ने कहा था कि भारत के साथ हम इनोवेशन एवं तकनीक, साइबर सुरक्षा, कृषि और क्लाइमेट चेंज जैसे क्षेत्रों में सहयोग कर सकते हैं। बेनेट का कहना था कि भारतीय और यहूदी संस्कृति के बीच संबंध बहुत पुराना है। पीएम नरेंद्र मोदी और नफ्ताली बेनेट की इससे पहले बीते साल अक्टूबर में क्लाइमेट चेंज कॉन्फ्रेंस के दौरान मुलाकात हुई थी, जिसका आयोजन ग्लासगो में हुआ था।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.