ताजा खबर
T20 WC 2024: ICC ने जारी किया वॉर्मअप मैचों का शेड्यूल, इन 3 टीमों को नहीं मिला मौका   ||    वोट डालिए, बच्चों को 10 नंबर एक्स्ट्रा मिलेंगे, UP के स्कूल की बड़ी घोषणा   ||    ‘मदरसा आतंकवाद का अड्डा’; बिहार में गिरिराज सिंह का विवादित बयान, कांग्रेस और लालू-तेजस्वी पर साधा न...   ||    कन्हैया कुमार की BJP को खुली चुनौती, ‘कॉलर पकड़कर तुमको तुम्हारी औकात बता रहा हूं’   ||    Monsoon को लेकर ताजा भविष्यवाणी, दिल्ली-NCR और महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों में जानें कब आएगा मानसून...   ||    गर्भवती के शरीर में कपड़ा छोड़ा, 3 फीट लंबा प्राइवेट पार्ट में चिपका था, कर्नाटक के सरकारी अस्पताल क...   ||    अगर बहुमत नहीं म‍िला तो क्‍या होगा BJP का प्‍लान-बी? अम‍ित शाह ने तोड़ी चुप्‍पी, केजरीवाल पर भी साधा...   ||    Air India का प्लेन हादसे का शिकार, पुणे एयरपोर्ट के रनवे पर हुई घटना, 180 पैसेंजर्स की जान बाल-बाल ब...   ||    Fact Check: आडवाणी ने राहुल गांधी को बताया था 'भारतीय राजनीति का नायक'? जानें क्या है वायरल दावे का ...   ||    Today's Significance आज ही के दिन दुनिया ने पहली बार लाइव टेलीकास्ट देखा था, जानें 17 मई का इतिहास   ||   

इंडोनेशिया ने वूश नाम की हाई स्पीड बुलेट ट्रेन की लॉन्च, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, October 2, 2023

मुंबई, 02 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने चीन की मदद से बनी हाई स्पीड बुलेट ट्रेन लॉन्च की। ये इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से बांडुंग शेहर को जोड़ेगी। वूश नाम की इस ट्रेन की एवरेज स्पीड 350 किलोमीटर प्रति घंटा है। चीन की मदद से 142 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन भी बनाई गई है। इस पूरे प्रोजेक्ट की कुल लागत 7.3 बिलियन डॉलर यानी 6 हजार करोड़ से भी ज्यादा है। वहीं, रॉयटर्स के मुताबिक, प्रोजेक्ट को पूरा करने में इंडोनेशिया और चीनी कंपनियों ने एक साथ काम किया है। इसे पूरा करने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा था। 2019 में रेलवे ने इस पर काम शुरू कर दिया था, लेकिन कोरोना महामारी और आर्थिक समस्याओं के कारण इस प्रोजेक्ट को पूरा होने में काफी समय लग गया। ये राष्ट्रपति जोको विडोडो और चीनी बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव का अहम प्रोजेक्ट था।

आपको बता दें, तेज रफ्तार की वजह से इसमें से वूश की आवाज आती है, जिस वजह से इसका नाम ही 'Whoosh' रख दिया गया है। राष्ट्रपति विडोडो ने बताया कि Whoosh का पूरा नाम टाइम सेविंग, ऑप्टिमल ऑपरेशन, रिलायबल सिस्टम है। ये ट्रेन बिजली से भी चलती है। साथ ही, राष्ट्रपति जोकोवी ने इस प्रोजेक्ट को पर्यावरण के अनुकूल और मास ट्रांसपोर्टेशन का आधुनिकीकरण बताया है। वहीं, मंत्री लुहुत पंडजैतन ने कहा कि बुलेट ट्रेन की टिकट की कीमत 15 अक्टूबर के आस-पास लागू की जाएंगी। हालांकि BBC के मुताबिक, टिकट की कीमत 1,331-1,830 रुपए (250,000-350,000 इंडोनेशियाई रुपए) के बीच हो सकती है।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.