ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की बहन आसिफा ने की राजनीति में एंट्री, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, March 19, 2024

मुंबई, 19 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की बहन आसिफा ने भी राजनीति में एंट्री कर ली है। आसिफा अपने पिता और पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की खाली की गई सीट से चुनाव लड़ेंगी। आसिफा ने सिंध की शहीद बेनजीराबाद सीट से नोमिनेशन फाइल किया है। बीते दिनों वो पाकिस्तान की फर्स्ट लेडी बनीं थीं। दरअसल ये पद राष्ट्रपति की पत्नी का होता है। हालांकि, जरदारी ने अपनी बेटी को फर्स्ट लेडी बनाया। उनकी पत्नी और पाकिस्तान की पहली महिला प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की 2007 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पाकिस्तान पीपल्स पार्टी आसिफा को बेनजीर की परछाई के तौर पर पेश करती है।

तो वहीं, आसिफा में कई लोग उनकी मां और पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की झलक देखते हैं। उनकी स्पीच को भी काफी पसंद किया जाता है। यही वजह है कि आसिफ अली जरदारी आसिफा को सियासत में उतारना चाहते हैं। खबरें थीं कि आसिफा नेशनल असेंबली के लिए होने वाले उप-चुनाव में भाई बिलावल की शहदकोट सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। बिलावल ने शहदकोट के अलावा लरकाना से भी चुनाव लड़ा था। वे दोनों सीट जीते। उन्हें एक सीट खाली करनी है। माना जा रहा है कि वे लरकाना सीट अपने पास रखेंगे और शहदकोट से बहन आसिफा की इलेक्टोरल पॉलिटिक्स में एंट्री कराएंगे।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.