ताजा खबर
भिखमंगे देश में खाने को नहीं आटा, पर कइयों के पास दुबई में अरबों-खरबों की संपत्ति, बड़े-बड़े नाम उजा...   ||    B-17 ने दूसरे विश्व युद्ध में बरपाया था कहर… संकट में फंसी Boeing के सबसे खतरनाक Military Aircrafts   ||    ‘खुद को अकेला महसूस करती थी’…छात्रों संग रंगरलियां मनाने वाली महिला टीचर ने कोर्ट में दी अजीब दलील   ||    Egypt में पिरामिड के पास मिला रहस्यमयी अंडरग्राउंड द्वार, अंदर हो सकती है 4500 साल पुरानी कब्र   ||    वैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला धरती के आकार का नया ग्रह, यहां न दिन खत्म होता है न रात   ||    स्लोवाकिया के PM को 5 गोलियां मारी, साढ़े 3 घंटे की सर्जरी के बाद जान बची, जानें कौन है 71 वर्षीय हम...   ||    Petrol Diesel Price Today: जारी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत, जानें अपने शहर में ईंधन के नए रेट   ||    शहरी इलाकों में तीन महीनों में बढ़ गई बेरोजगारों की संख्या, एक साल में महिलाओं को मिली ज्यादा जॉब   ||    ऑनलाइन बिजनेस करने वालों के लिए खुशखबरी, Amazon देगा स्टार्टअप को 12.5 लाख रुपये की मदद, जानें पूरी ...   ||    Sunil Chhetri ने इंटरनेशनल फुटबॉल से लिया संन्यास, 6 जून को खेलेंगे आखिरी मैच   ||   

बांग्लादेश में पिछले 9 महीने में डेंगू के कारण 1,017 लोगों की मौत , जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, October 3, 2023

मुंबई, 03 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। बांग्लादेश में पिछले 9 महीने में डेंगू के कारण 1,017 लोगों की मौत हो चुकी है। अलजजीरा के मुताबिक, मौत का आंकड़ा पिछले साल के तुलना में 4 गुणा ज्यादा है। साल 2000 में के बाद इस साल बांग्लादेश में डेंगू से सबसे ज्यादा लोगों की जान गई है। वहीं, अब तक कुल 2 लाख 9 हजार लोग इसके चपेट में आए है। मरने वालों में 112 बच्चे ऐसे हैं जिनकी उम्र 15 साल के नीचे है।

बांग्लादेश के अस्पतालों में मरीजों को इलाज के लिए मिलना भी मुश्किल हो गया है। ढाका के शहीद सुहरावर्दी हॉस्पिटल के डॉक्टर मोहम्मद रफीकुल इस्लाम ने कहा- अस्पताल में भर्ती होने वाले ज्यादातर मरीज डेंगू से दूसरी, तीसरे और चौथी बार संक्रमित हो रहे हैं। इसी कारण इनकी हालात ज्यादा गंभीर हो गई है। कई मरने की कगार पर होते हैं। बहुत से लोग हमारे पास तब आते हैं जब बीमारी को काफी समय हो चुका होता है। इसका इलाज करना और भी मुश्किल हो जाता है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने चेतावनी दी है कि डेंगू और अन्य मच्छर द्वारा निर्मित वायरस से होने वाली बाकी बीमारियां, जैसे चिकनगुनिया, पीला बुखार और जीका वायरस क्लाइमेट चेंज की वजह से और तेजी से फैल रही हैं। इन बीमारियों को ठीक करने के लिए कोई ठोस मेडिसिन नहीं है। बीमारी फैलाने वाला मच्छर रुके हुए पानी में पनपता है, जो साउथ एशिया में जून-से-सितंबर के दौरान ज्यादा दिखाई देते हैं। डेंगू की वजह से तेज बुखार, सिरदर्द,उल्टी, मांसपेशियों में दर्द और सबसे गंभीर मामलों में ब्लीडिंग होता है जिससे मृत्यु हो सकती है।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.