ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||   

इन गर्मियों की छुट्टियों में कीजिए उत्तराखंड के पहाड़ों की सैर

Photo Source :

Posted On:Sunday, April 11, 2021

र्मियां शुरू हो गयी है और धीरे धीरे तापमान बढ़ने ही वाला है। इस साल कोरोना के चलते आप देश से बाहर  का प्लान बनाने में थोड़ा हिचकिचा रहे है इसलिए हम आपके लिए लेकर आये है उत्तराखंड की कुछ सुन्दर जगहे। इन छुट्टियों में आप उत्तराखंड के इन शहरों में जा सकते है और ले सकते है सुन्दर पहाड़ो का मजा। आपकी गर्मियों की छुट्टियां बीतेंगी सुकून के पलों  के साथ इन सुन्दर और खूबसूरत जगहों पर : 

 
1. मसूरी : मसूरी को पहाड़ों की रानी कहा जाता है। हमें इस शहर की खूबसूरती बयां करने की जरुरत नहीं पड़ेगी क्योंकि रस्किन बांड ने अपनी कहानियों में उनकी खूबसूरती पहले से ही लिखी हुई है। यह हिल स्टेशन यमुनोत्री और गंगोत्री के ग्लेशियर का संगम है और आपकी गर्मियों की छुट्टिया बिताने का सबसे आइडियल जगह। सुन्दर पहाड़ और बेहतरीन मौसम इस जगह को टूरिस्ट की सबसे चाहिती जगह बनाता है। 
 
2. औली : औली उत्तराखंड के गढ़वाल रीजन में स्थित एक हिल स्टेशन है जो की एक स्लोप पर है। यहाँ पर इतने सारे घास के मैदान है जो इस शहर को बेहद खूबसूरत बनाते है। यहाँ पर टूरिस्ट के देखने के लिए लिए काफी जगह है। इस शहर से आपको हिमालय की छोटी जैसे की नंदा देवी, कमेट , दुनागिरि और माना पर्वत नजर आते है। 
 
3. लैंसडाउन : यह शहर उत्तराखंड के पूरी डिस्ट्रिक्ट है और यह अपने पाइन टिम्बरलैंड और गढ़वाल राइफल के लिए जाना जाता है। यह जिम कॉर्बेट नैशनल पार्क के काफी नजदीक है इस वजह से यहाँ पर एनिमल लवर लोग काफी एन्जॉय करते है।ट्रैकिंग से लेकर यहां की चकाचौंध मार्किट लोगों को अपनी और आकर्षित करती है। 
 
4. अब्बोट माउंट  : यह छोटा सा हिल स्टेशन चम्पावत डिस्ट्रिक्ट के काली कामुओं पहाड़ो में स्थित है। माउंट अब्बोट पंचेश्वर में महासीर फिशिंग कैंप का बेस है। यहाँ पर काफी यूरोपियन बंगलो है जो बेहद खूबसूरत है। यहाँ पर मौजूद टूरिस्ट अट्रैक्शन के पीछे अपनी कहानी है। यह इतना छोटा हिल स्टेशन है की यहाँ पर कोई एटीएम या पेट्रोल पंप भी नहीं है। 
 
5. मुक्तेश्वर : नैनीताल डिस्ट्रिक्ट के कुमाऊँ हिल्स में यह शहर स्थित है जो उत्तराखंड के सबसे चहिते टूरिस्ट स्पॉट में आता है। यहाँ पर 350 साल पुराना शिव मंदिर है जिसे देखने लोग दूर दूर से आते हैं। यहाँ के बर्फ लदे पहाड़ आपकी छुट्टियों में चार चाँद लगा देंगे। 
 
 
6. रानीखेत : उत्तराखंड की अल्मोड़ा डिस्ट्रिक्ट में काफी अच्छे हिल स्टेशन है जिसमे से एक है रानीखेत। यह शांत हिल स्टेशन हिमालय के सुन्दर दृश्य से भरा है और यहाँ के शांत वातावरण में सैर करने का अपना अलग ही मजा है। यहाँ पर काफी सुन्दर गार्डन है और वॉटरफॉल है जो आपका मन मोह लेंगे। 


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.