ताजा खबर
ऑस्ट्रेलिया ने स्टूडेंट वीजा के लिए बढ़ाई Saving Requirement, भारतीय छात्रों पर पड़ेगा असर   ||    Major accident averted: लैंड करने से तुरंत पहले फेल हुआ FedEx बोइंग के प्लेन का लैंडिंग गियर   ||    US में जानबूझकर दूसरों को HIV संक्रमित कर रहा था शख्स, अदालत ने सुनाई 30 साल जेल की सजा   ||    CNN की रिपोर्ट: 21वीं सदी में आर्थिक सुपरपावर बनेगा भारत; पीएम मोदी, अंबानी और अडानी बदल रहे तस्वीर   ||    पृथ्वी जैसे नए ग्रह 55 Cancri E की हुई खोज, वैज्ञानिकों ने बताया ‘सुपर अर्थ’   ||    Petrol Diesel Price Today: कहां सस्ता, कहां महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल? जानिए   ||    Energy Mission Machineries कंपनी का आया IPO, इन तीन में अप्लाई करने का आखिरी दिन   ||    वर्क फ्रॉम होम कर रहे कर्मचार‍ियों पर सख्‍ती, DELL कर रही लोकेशन ट्रैक, नौकरी से न‍िकालने की भी धमकी...   ||    PBKS Vs RCB: मुंबई के बाद प्लेऑफ की रेस से आज दूसरी टीम होगी बाहर, बदल जाएगी प्वाइंट्स टेबल की तस्वी...   ||    IPL 2024: केएल राहुल के सपोर्ट में उतरे फैंस, सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल हो रहे संजीव गोयनका   ||   

गुड़हल की चाय (Hibiscus Tea) पीने के है चमत्कारिक परिणाम; जानिए इसके फायदे

Photo Source :

Posted On:Monday, August 30, 2021

गुड़हल की चाय (Hibiscus Tea) पीने के है चमत्कारिक परिणामजानिए इसके फायदे 

न्यूज़ हेल्पलाइन - मुंबई, ३० अगस्त, २०२१   

गुड़हल का फूल दिखने में जितना सुंदर होता है इसके कई सारे लाभ भी है। गुड़हल के फूल का अलग-अलग तरह से प्रयोग किया जाता है। लेकिन क्‍या आपने कभी गुड़हल के फूलों की चाय पी है। लाल रंग के दिखने वाले गुड़हल के फूल से तैयार होने वाली चाय को हर्बल टी कहते हैं।जिसके कई सारे सेहत और सौंदर्य दोनों के राज छिपे हैं। गुड़हल की चाय की सबसे प्रमुख बात है, कैलोरी और कैफीन मुक्त है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट तत्‍व मौजूद होते हैं। इसकी चाय की चुस्‍की से थकान दूर होने के साथ त्वचा को भी निखारती है। वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर गुड़हल की चाय पीने से तनाव कम होता है। ब्लड प्रेशर को सामान्य करने में मदद मिलती है। आइए जानते हैं गुड़हल की चाय के लाभ -

१. चेहरे का रंग साफ करें- चेहरे के रंग को निखारने के लिए गुड़हल की चाय सबसे अधिक फायदेमंद है। इसकी चाय में आप मुलेठी, सौंफ,तुलसी के पत्ते, दालचीनी और इलायची मिलाकर डाल दें। इसके बाद अच्छे से उबल जाए फिर कप में छान लें। इसका सेवन करने से चेहरे का रंग साफ होगा।

२. बालों की समस्‍या से निजात दिलाएं - गुड़हल में मौजूद तत्व बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। आप चाय का सेवन भी कर सकते हैं,और गुड़हल की पत्तियों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

३. मोटापा कम करें - गुड़हल की चाय सौंदर्य निखारने के साथ मोटापा कम करने में काफी मदद करती है। रिसर्च में भी सामने आया है कि गुड़हल की चाय से बॉडी फैट, बॉडी मास, फैटकम होता है।

४. चेहरे पर आएगा ग्‍लो - गुडहल के फूल में मौजूद विटामिन सी, फाइबर, एंटीऑक्‍सीडेंट तत्‍व भी पाएं जाते हैं। अगर आप लगा नहीं सकते हैं तो सुबह इसकी चाय भी पी सकते हैं।इससे आपके चेहरे पर ग्‍लो आएगा।

५. एंटी एजिंग की समस्‍या को दूर करें - खराब लाइफस्टाइल से समय से पहले ही बूढ़े होने लगे हैं। ऐसे में गुड़हल के पत्तियों से इस समस्या से निजात पाई जा सकती है। गुड़हल कीचाय पीने से भी फायदा मिलेगा। गुड़हल में फ्री रेडिकल्स को हटाने की क्षमता होती है। साथ ही चेहरे पर दिखने वाले उम्र बढ़ने के लकीरें भी बहुत कम हो जाती है।
 


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.