ताजा खबर
रुबीना दिलैक गज़ल कोठारी के 'काम और पारिवारिक संतुलन' से हुई प्रेरित   ||    मणिशंकर अय्यर का फिर जागा पाक प्रेम, कहा- भारत को पाकिस्तान की इज्जत करनी चाहिए क्योंकि...   ||    कैमिकल गैस लीक होने से 18 बच्चे अस्पताल में भर्ती, अमेरिका के स्कूल को कराया खाली   ||    लंदन के ऐतिहासिक क्लब में अब तक थी सिर्फ पुरुषों को अनुमति, 193 साल बाद मिली महिलाओं को एंट्री   ||    ब्रेड में मिले चूहों के अवशेष, जापान की कंपनी ने वापस मंगाए 1 लाख से ज्यादा पैकेट   ||    ब्रेड में मिले चूहों के अवशेष, जापान की कंपनी ने वापस मंगाए 1 लाख से ज्यादा पैकेट   ||    F-15 Eagle फाइटर जेट की स्पीड है 3017 Km/H… देखिए दुनिया के 10 सबसे तेज लड़ाकू विमानों की लिस्ट   ||    यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की हत्या की साजिश नाकाम, 2 यूक्रेनी अधिकारी बर्खास्त   ||    Petrol Diesel Price Today: अक्षय तृतीया पर जारी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत, देखें नए रेट   ||    Paytm ने लेंडिंग पार्टनर के लोन गारंटी की खबरों का किया खंडन, शेयरों में दिखी 5 फीसदी की तेजी   ||   

आखिर क्यों पसंद आती है टूरिस्ट को ऑस्ट्रेलिया की 'गुलाबी झील' ?

Photo Source :

Posted On:Saturday, April 10, 2021

दुनिया में ऐसी कई जगह है जिनको देखने के लिए  लोग दूर दूर से आते है। ऐसी ही एक जगह है ऑस्ट्रेलिया की फेमस पिंक लेक हिलर जिसे गुलाबी झील भी कहते है। यह अपने आप में इतनी सुन्दर है कि आप उसे देखकर हैरान हो जाए। इस लेक को 1802 में एक नेवी एक्स्प्लोरर ने ढूंढा था और इसका रंग स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक की तरह गुलाबी है। 
 
यह लेक वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के मिडिल आइलैंड कोस्ट के पास है। इस लेक का रंग गुलाबी क्यों है इसके बारे में आज तक पता नहीं लग पाया है।कुछ साइंटिस्ट का मानना है कि यह रंग मिक्रोऑर्गेनिस्म की वजह से है। इसके साथ साथ इसके पानी में नमक की मात्रा बहुत ज्यादा है जिस वजह से यहां पानी का रंग गुलाबी है। इसके पानी में मौजूद एलगी और बैक्टीरिया इसके रंग को गुलाबी करते है। 
 
 इसका गुलाबी रंग ही टूरिस्ट को अपनी और आकर्षित करता है। 600 मीटर तक फैली इस झील में लोग स्विमिंग करने आते है और इसके आस पास पेपर बार्क और यूकेलिप्टस के पेड़ लगे हुए है। इसके गुलाबी रंग की वजह से आप डरे नहीं बल्कि साइंटिस्ट का मानना है यहां पर तैराकी करना बिलकुल सेफ है। इस वजह से गर्मियों में यहां टूरिस्ट की काफी भीड़ होती है। 
 
लोग दूर दूर से यहां आते है और इसके पानी में स्विमिंग का मजा लेते है। आज कल यह लेक टूरिस्ट स्पॉट बन गयी है लेकिन पहले इस लेक पर नमक एक्सट्रैक्शन का काम चलता था। 
 
किसी भी लेक वाटर की तरह यह पानी भी पीने के योग्य नहीं है। नमक का पानी पीना वैसे भी शरीर के लिए हानिकारक होता है। इसलिए ध्यान रहे की आप गलती से भी इस लेक के पानी को पिए नहीं। 


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.