ताजा खबर

7 नवंबर से लखनऊ-सहारनपुर वाया सीतापुर और वाराणसी-खजुराहो के बीच दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

Photo Source : Google

Posted On:Saturday, November 1, 2025

लखनऊ न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। लखनऊ से सहारनपुर वाया सीतापुर अब वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत होने जा रही है। यह ट्रेन 7 नवंबर से पटरी पर दौड़ने लगेगी। इस नई रूट से न केवल सहारनपुर तक की यात्रा आसान होगी, बल्कि सीतापुर और नैमिषारण्य के श्रद्धालुओं को भी काफी राहत मिलेगी। इसी के साथ वाराणसी से खजुराहो के लिए भी वंदे भारत ट्रेन शुरू की जा रही है, जिससे यात्रियों को तेज और आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इन दोनों ट्रेनों के संचालन की जानकारी साझा की थी। इसके बाद रेलवे ने समयसारिणी तय कर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। लखनऊ जंक्शन से सहारनपुर के लिए चलने वाली गाड़ी संख्या 26504 वंदे भारत एक्सप्रेस सोमवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। यह ट्रेन सुबह 5 बजे लखनऊ से रवाना होकर सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, नजीबाबाद और रुड़की होते हुए दोपहर 12:45 बजे सहारनपुर पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 26503 वंदे भारत एक्सप्रेस सहारनपुर से दोपहर 3 बजे चलेगी और रुड़की, नजीबाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर होते हुए रात 11 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी। सीतापुर पहली बार वंदे भारत एक्सप्रेस के रूट से जुड़ रहा है, जिससे इस क्षेत्र के लोगों के लिए यह एक बड़ी सौगात मानी जा रही है।

दूसरी ओर वाराणसी से खजुराहो के बीच भी वंदे भारत ट्रेन शुरू की जा रही है। गाड़ी संख्या 26422 वंदे भारत एक्सप्रेस वाराणसी से सुबह 5:25 बजे रवाना होकर विंध्याचल, प्रयागराज छिवकी, चित्रकूट धाम, बांदा और महोबा होते हुए दोपहर 1:10 बजे खजुराहो पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 26421 दोपहर 3:20 बजे खजुराहो से रवाना होकर रात 11 बजे वाराणसी पहुंचेगी। इससे धार्मिक और पर्यटन यात्रियों को खास सुविधा मिलेगी।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.