ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

आज ही के दिन यानी 22 मार्च 2020 को पीएम मोदी ने कोरोना के कारण जनता कर्फ्यू का ऐलान किया था, जानें 22 मार्च का इतिहास

Photo Source :

Posted On:Friday, March 22, 2024

ठीक चार साल पहले 22 मार्च 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना महामारी के प्रकोप को देखते हुए जनता कर्फ्यू लगाने की घोषणा की थी. कोरोना महामारी की चेन तोड़ने के लिए केंद्र सरकार को ये बड़ा फैसला लेना पड़ा. पीएम मोदी की इस अपील का असर ये हुआ कि पूरे देश में 24 घंटे तक सन्नाटा पसरा रहा, शहर हो या गांव, सोसायटी हो या ऑफिस हर जगह सन्नाटा ही सन्नाटा था. आज इस 'जनता कर्फ्यू' को चार साल हो गए हैं.

22 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 1739 में मुग़लों की राजधानी दिल्ली में फ़ारस की सेना ने कत्लेआम किया। दरअसल, मार्च 1739 में फ़ारस (अब ईरान) के बादशाह नादिरशाह ने भारत पर हमला कर दिया और करनाल में हुई लड़ाई में मुग़लिया सेना की बुरी तरह से शिकस्त हुई थी। मुग़लों की हार के बाद नादिरशाह का दिल्ली पर कब्जा हो गया। नादिरशाह जब अपने लाव लश्कर के साथ लाल किले पर पहुंचा तो यहां दंगे भड़क गए और लोगों ने उसकी सेना के कई सिपाहियों को मार दिया। इससे गुस्साए नादिरशाह ने दिल्ली में ‘कत्लेआम’ का आदेश दिया और आज की पुरानी दिल्ली के कई इलाकों में उसकी फौज ने आम लोगों को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना को इतिहास में ‘कत्ले आम’ के तौर पर जाना जाता है।
  • 1890 - रामचंद्र चटर्जी पैराशूट से उतरने वाले पहले भारतीय व्यक्ति बने।
  • 1894 - चटगांव विद्रोह का नेतृत्व करने वाले महान क्रांतिकारी सूर्य सेन का जन्म हुआ।
  • 1942 - सर स्टैफर्ड क्रिप्स के नेतृत्व में क्रिप्स मिशन भारत पहुंचा। दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जापानी नौसेना और वायुसेना ने पोर्ट ब्लेयर में कदम रखा।
  • 1947 - लॉर्ड माउंटबेटन आखिरी वायसराय के तौर पर भारत आए।
  • 1964 - कलकत्ता में पहली विंटेज कार रैली का आयोजन हुआ।
  • 1969 - भारतीय पेट्रोकेमिकल्स निगम लिमिटेड का उद्घाटन हुआ।
  • 1977 - आपातकाल के बाद हुए आम चुनाव में कांग्रेस की जबरदस्त हार के बाद प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने राष्ट्रपति को इस्तीफा सौंपा।
  • 1993 - पहली बार विश्व जल दिवस मनाया गया।
  • 1995 - रूसी अंतरिक्ष यात्री वालेरी पेलियाकोव साढ़े चौदह माह के रिकार्ड अंतरिक्ष प्रवास के पश्चात् पृथ्वी के लिए रवाना।
  • 1999 - भारतीय शेखर कपूर की फ़िल्म 'एलिजाबेथ' को सर्वश्रेष्ठ मेकअप का आस्कर पुरस्कार, जार्डन के शाह अब्दुल्ला ने अपनी पत्नी राजकुमारी रानिया को आधिकारिक रूप से महारानी नामित किया।
  • 2003 - पाकिस्तान सरकार ने इराक पर अमेरिकी हमले के मद्देनजर सैफ सेल प्रतियोगिता स्थगित की, गठबंधन सेनाओं ने फरात नदी के किनारे पर स्थित नासिरिया शहर पर कब्ज़ा किया और बसरा की घेराबंदी कर दक्षिणी इराक में अपने आगे बढ़ने का सिलसिला जारी रखा।
  • 2005 - हिकिपुन्ये पोहांबा ने नामीबिया के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
  • 2007 - पाकिस्तान ने हत्फ़-7 मिसाइल का परीक्षण किया।
  • 2010-
  • केरल सरकार द्वारा गठित 14 सदस्यी समिति ने कोला के पलक्कड स्थित प्लांट से पर्यावरण नुक़सान की पुष्टी करते हुए 218 करोड का हर्जाना माँगने की तथा इसके लिए क़ानूनी लड़ाई लड़ने के लिए एक प्राधिकरण के गठन की शिफारिश की।
  • भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की स्वर्ण चतुर्भुज परियोजना में कार्यरत युवा इंजीनियर सत्येंद्र दुबे की बिहार में गया स्थित सर्किट हाउस के सामने 27 नवंबर 2003 को तड़के गोली मारकर हत्या कर दिए जाने के मामले में तीन लोगों, मंटू कुमार, उदय कुमार तथा पिंकू रविदास को पटना की एक अदालत ने दोषी ठहराया।
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2020 में आज के दिन कोविड-19 महामारी के प्रकोप को देखते हुए ‘जनता कर्फ्यू’ लगाने का ऐलान किया था।

22 मार्च को जन्मे व्यक्ति

  • 1877 - टी. वी. सुन्दरम अयंगर - भारतीय उद्योगपति और ऑटोमोबाइल क्षेत्र के अग्रणी उद्यमी थे।
  • 1882 - मुंशी दयानारायण निगम - उर्दू के प्रसिद्ध पत्रकार और समाज सुधारक।
  • 1885 - गुलाम याज़दानी - भारतीय पुरातत्त्व वैज्ञानिक थे।
  • 1894 - सूर्य सेन - भारत की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वाले प्रसिद्ध क्रांतिकारी।
  • 1961 - जुएल उरांव, 16वीं लोकसभा सांसद एवं वर्तमान जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री।
  • 1960 - रागिनी त्रिवेदी - भारतीय शास्त्रीय संगीतकार हैं।
  • 1929 - अनिसेत्ति रघुवीर - असम के भूतपूर्व राज्यपाल थे।
  • 1922 - चिन्तामणी पानिग्रही - भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और उड़ीसा के राजनीतिज्ञों में से एक थे।

22 मार्च को हुए निधन

  • 2021 - सागर सरहदी - भारतीय हिन्दी सिनेमा के दिग्गज पटकथा लेखक थे।
  • 1971 - हनुमान प्रसाद पोद्दार, स्वतंत्रता सेनानी
  • 1977 - ए. के. गोपालन - केरल के प्रसिद्ध कम्युनिस्ट नेता और भारत के स्वतंत्रता सेनानी।
  • 2000 - वमुज़ो फेसाओ - नागालैंड के आठवें मुख्यमंत्री रहे।
  • 2007 - उप्पलुरी गोपाल कृष्णमूर्ति, भारतीय दार्शनिक।

22 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • विश्व जल दिवस


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.