ताजा खबर

लखनऊ नगर निगम का अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, चार जोनों में हटाए गए ठेले-गुमटी और बैनर

Photo Source : Google

Posted On:Thursday, May 22, 2025

लखनऊ न्यूज डेस्क: लखनऊ नगर निगम ने शहर में फैले अस्थायी अतिक्रमण को हटाने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया। यह कार्रवाई नगर निगम के जोन-5 से लेकर जोन-8 तक के इलाकों में की गई, जिसमें कई स्थानों से ठेले, गुमटियां, बैनर-पोस्टर, और अन्य सामान हटाया गया। अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी दी और कई मामलों में जुर्माना भी वसूला गया।

जोन-5 के अंतर्गत नादरगंज, अमौसी इंडस्ट्रियल एरिया और आलमबाग मेट्रो स्टेशन तक का क्षेत्र अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। इस अभियान में नगर निगम की टीम ने 5 ठेले, 3 काउंटर, 1 सिलेंडर और 3 लोहे के बोर्ड जब्त किए। जोनल अधिकारी नंदकिशोर और अन्य निगम कर्मचारी मौके पर मौजूद थे और कार्रवाई की निगरानी की।

जोन-6 के तहत अकबरी गेट, नक्खास चौराहा, एक्जॉन स्कूल और कुड़िया घाट के आसपास की दोनों पटरियों से अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान 20 ठेले और 18 अस्थायी दुकानों को हटाया गया, जबकि 7 ठेले, लकड़ी की एक मेज, मुर्गे की जाली, और 4 कैरेट जब्त किए गए। अतिक्रमणकारियों से 2300 रुपए का जुर्माना वसूला गया। इस अभियान का नेतृत्व जोनल अधिकारी मनोज यादव ने किया।

जोन-7 और जोन-8 में भी नगर निगम की टीम सक्रिय रही। जोन-7 में खलीफा होटल से इंदिरा नगर सेक्टर-11 मोड़ तक 95 अवैध बैनर-पोस्टर हटाए गए, जबकि नौबस्ता पुलिया क्षेत्र में 12 झोपड़ियां और 4 टीन शेड गिराए गए। जोन-8 में खजाना चौराहा, बंगला बाजार चौकी और लोकबंधु अस्पताल के सामने से स्टूल, सिलेंडर, कैरेट, कांटा तराजू और बोर्ड जब्त किए गए।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.