ताजा खबर
लुधियाना में कौन जीतेगा बाजी… रवनीत बिट्टू खिला पाएंगे कमल या कांग्रेस फिर करेगी कमाल?   ||    NDA Vs INDIA: चौथे चरण में कम वोटिंग प्रतिशत से किसे फायदा किसे नुकसान? समझिए 5 पॉइंट्स में   ||    पवन सिंह का नया दांव, क्या शिवहर के बाद काराकाट में भी होगा मां-बेटे के बीच चुनाव?   ||    कुशीनगर सीट पर स्‍वामी प्रसाद मौर्य के बाद बेटे ने भी भरा नामांकन   ||    14 करोड़ कैश…8 किलो सोना और 170 करोड़ की संपत्ति बरामद, महाराष्ट्र के नांदेड़ में IT का छापा   ||    ‘काश! पाक‍िस्‍तान को भी म‍िल जाए नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री’ पाक‍िस्‍तानी अरबपत‍ि साज‍िद तरार की...   ||    चारधाम यात्रा पर जाने से पहले यहां चेक करें मौसम का हाल, अगले 5 दिनों तक कितना रहेगा तापमान?   ||    Fact Check: क्या देश में 300 आतंकी घुसने वाले हैं? जेपी नड्डा का पुराना बयान भ्रामक दावे के साथ वायर...   ||    International Day of Families 2024 : आखिर क्यों मनाया जाता है विश्व परिवार दिवस जानें थीम ,इतिहास एं...   ||    Astro Tips: तरक्की पाने के लिए राशि अनुसार रखें इन चीजों को पास   ||   

अपनाये ये 5 तरीके अपने पार्टनर के साथ रिश्ते को स्ट्रांग रखने के लिए

Photo Source :

Posted On:Friday, April 9, 2021

एक हेल्दी रिलेशनशिप वही होता है जहाँ दोनों पार्टनर मिलजुल कर सब करते है। दोनों इक्वल तरीके से रिश्ते में इन्वेस्ट करते है और दोनों एक दूसरे को पूरी इज्जत देते हैं। सिर्फ प्यार से ही सारे रिश्ते नहीं चलते। एक रिश्ते को स्ट्रांग बनाने के लिए प्यार के अलावा बहुत कुछ चाहिए होता है। 
 
जानिए 5 तरीके जिस से आप अपने पार्टनर के साथ अपने रिश्ते को स्ट्रांग बना सकते है और अपने बीच स्पार्क को जीवित रख सकते हैं। 
 
1. बोलना सीखे 
एक समय के बाद आपको लगता है की आपका पार्टनर आपको अच्छे तरीके से जानता है और उसे वह सब पता होना चाहिए जो आपको पसंद है। लेकिन कई बार आपका पार्टनर आपकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरता .ऐसे में दिल में बात रखने से रिश्ते बिगड़ते है। आपको अपने पार्टनर के सामने अपनी फीलिंग्स बोलनी चाहिए। बोलकर आधी मुश्किलें दूर हो जाती है। 
 
2. एक दूसरे में इंटरेस्ट दिखाएं  
हम रोज़मर्रा की ज़िन्दगी में इतने व्यस्त हो जाते है की हम अपने पार्टनर को फॉर ग्रांटेड लेने लगते है। लेकिन अपने रिश्ते को नयापन देने के लिए आपको एक दूसरे में इंटरेस्ट दिखाना चाहिए। आपको एक दूसरे की पसंद ना पसंद का ध्यान रखना चाहिए। 
 
3. माफ़ी मांगे 
हर रिश्ते में तू तू मैं मैं होती है लेकिन इसका मतलब यह नहीं होता की रिश्ता खत्म कर दिया जाए। माफ़ी मांगने से कोई छोटा नहीं होता बल्कि आपका रिश्ता मजबूत होता है। आप सामने वालो को बता सकते है की लड़ाई से ज्यादा आपके लिए आपका रिश्ता जरूरी है। जब भी माफी मांगे तो दिल से मांगे और बात को खत्म करना सीखे। 
 
4. एक दूसरे को समझिये 
एक रिश्ता को मजबूत बनाने के लिए एक दूसरे को समझना बहुत जरूरी होता है। जरुरी नहीं होता कि जो आपको पसंद है वही आपके पार्टनर को भी पसंद हो। या जैसा आपका नेचर है वैसा ही आपके पार्टनर का भी हो। एक दूसरे को अच्छे से समझ कर ही रिश्ते को आगे बढ़ाया जा सकता हैं। 
 
5. बी रियल 
किसी भी रिश्ते में झूठा या आर्टिफिशियल बनकर आप कुछ समय तक ही उसे चला सकते है। ऐसा करके आप खुद ही घुटने लग जायेंगे इसलिए बेहतर यही होगा की आप शुरू से ही रिश्ते में रियल रहे। आप जैसे है वैसे ही रहे और आपके पार्टनर को आपकी हर आदत के बारे में शुरू से ही पता हो। 
 


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.