लखनऊ न्यूज डेस्क: छठ पर्व को देखते हुए चंडीगढ़ और अंबाला से उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने दो विशेष ट्रेनों का संचालन किया है। अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार के अनुसार, ये ट्रेनें वीरवार और शुक्रवार को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से चलेंगी।
ट्रेन नंबर 04230: 23 अक्टूबर को सुबह 9:50 बजे चंडीगढ़ से रवाना होगी, 10:40 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी और रात 9:30 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 04229: 22 अक्टूबर को लखनऊ से रात 9 बजे चलकर अगले दिन सुबह 7:20 बजे अंबाला कैंट और 8 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।
दूसरी जोड़ी ट्रेनें:
ट्रेन नंबर 04232: 24 अक्टूबर को चंडीगढ़ से सुबह 9:50 बजे रवाना होकर रात 9:30 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 04231: 23 अक्टूबर को लखनऊ से रात 9 बजे चलकर अगले दिन सुबह 7:20 बजे अंबाला कैंट और 8 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।
इन विशेष ट्रेनों का रास्ते में अंबाला कैंट, यमुनानगर-जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद और बरेली स्टेशनों पर ठहराव रहेगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे समय से पहले स्टेशन पर पहुंचें और टिकट की पुष्टि कर लें।