ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||   

ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स भारत लाने में सफल दिख रहें हैं सोनू सूद।

Photo Source :

Posted On:Thursday, May 6, 2021

साल 2020 में जब भारत में कोरोनावायरस के पहले फेज से सब परेशान थे तब सोनू सूद सभी जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आए थे। सोनू ने कई प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाया था, उनके खाने का इंतजाम किया था। वहीं  कई बच्चों की पढ़ाई के बीच उन्हें घर पहुंचाने और कई लोगों को एयरलिफ्ट से सोनू ने घर पहुंचाया। इसके साथ ही दूसरे फेज में अब लोग अधिकतर मेडिकल ट्रीटमेंट और मेडिकल सुविधाओं की कमी से परेशान हैं।
 
सोन ने हाल ही में एक विडियो शेयर किया था जंहा उनके घर के बाहर कई लोग इक्कठा होते दिखे थे और मदद की गुहार कर रहे थे। इन सभी के कामों को जल्द पूरा करने की उम्मीद सोनू ने जताई थी्। वहीं सोनू की टीम मरीजों के लिए कई बार रातों-रात भी ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था कराती दिखी हैं। भारत में इस वक्त मरीजों की संख्या बढ़ रही है पर मेडिकल सुविधाएं कम पड़ रही हैं। जिसे पूरा करने में दिक्कत आ रही है।
 
इसी के साथ सोनू ने ट्वीट करते हुए बताया था कि  ‘हम हजारों ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स भारत लाने की कोशिश कर रहे हैं। यह बहुत दुख की बात है कि चीन ने हमारे कई कंसाइनमेंट्स पर रोक लगा दी है जिसकी वजह से भारत में हर मिनट किसी की जान जा रही है। मैं आपसे रिक्वेस्ट करता हूं कि हमारे कंसाइनमेंट्स लाने में मदद करें ताकि हम लोगों की जिंदगियां बचा सकें। और सोनू सूद ने इस ट्वीट में चीनी दूतावास को टैग किया था।
 
वहीं आज सोनू का यह कदम भी सफल बनाता दिख रहा है। सोनू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक विडियो को पोस्ट किया। जंहा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स को भारत लाने की तैयारी की जा रही है। इस विडियो को शेयर कर सोनू ने खुशी जाहिर की और लोगों को संबोधित किया कि अब भारत में जल्द मरीजों को यह उपलब्ध कराया जाएगा।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.