ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||   

ईरान ने कहा हम करते रहेंगे न्यूक्लियर रिसर्च, कोई रोक नही सकता

Photo Source :

Posted On:Saturday, February 5, 2022

Iran, 5 Feb (News Helpline)      ईरान के टॉप सुरक्षा अधिकारी अली शामखानी ने कहा है कि तेहरान को न्यूक्लियर रिसर्च और डेवलपमेंट जारी रखने का अधिकार है। इस पर किसी भी समझौते से अंकुश नहीं लगाया जा सकता है।
 
ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव शामखानी ने एक ट्विटर पोस्ट में कहा है कि ईरान के अनुसंधान और विकास को जारी रखने और अपनी शांतिपूर्ण परमाणु क्षमताओं और उपलब्धियों को अपनी सुरक्षा के साथ-साथ बनाए रखने के कानूनी अधिकार को किसी भी समझौते से रोका नहीं जा सकता है।
 
अमेरिका ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय परमाणु सहयोग परियोजनाओं की इजाजत देने के लिए ईरान को प्रतिबंधों में छूट को बहाल कर दिया है। ईरान की असैन्य परमाणु गतिविधियों से संबंधित कई प्रतिबंधों से छूट देने के लिए साइन किए गए हैं। बता दें कि, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के प्रशासन ने ये छूट समाप्त कर दी थीं। ट्रंप 2018 में इस समझौते से पीछे हट गए थे और ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंधों को फिर से लागू कर दिया था।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.