ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

अमेरिका में एक लड़के ने की अपने माता पिता और भाई बहन की हत्या, कहा वे नरभक्षी थे, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, May 27, 2023

मुंबई, 27 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अमेरिका के टेक्सास में 18 साल के लड़के ने अपने माता पिता, बहन और भाई की हत्या कर दी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने पुलिस को बताया कि उसके परिवार के लोग नरभक्षी थे और उसे खाने की प्लानिंग कर रहे थे। आरोपी का नाम सीजर ओलेड है। घटना टेक्सास के नाश शहर की है। इस परिवार के एक परिचित ने पुलिस को फोन करके घटना के बारे में बताया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ओलेड को सरेंडर करने के लिए कहा। इसके बाद घर में जाने पर उन्हें 4 शव मिले। इनमें ओलेड के माता पिता, बड़ी बहन और 5 साल का एक भाई शामिल था। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने परिवारों वालों पर कई बार गोलियां चलाईं। इसके बाद वह शवों को खींचकर बाथरूम तक ले गया। पूरे घर में कई जगहों पर खून था।

वहीं, पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी सीजर ओलेड की मां लिसबेट ओलेड काम पर नहीं गई थीं। इस वजह से उनके साथ काम करने वाले जोसफ फ्लाइडर उनके घर हालचाल लेने पहुंचे। यहां उन्हें दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद ओलेड के परिवार का एक सदस्य भी वहां आया। वह जोसफ फ्लाइडर के साथ जबरदस्ती घर में दाखिल हुए तो देखा कि सीजर ने अपने पूरे परिवार को बंदी बना रखा है। उसने घर आए लोगों को भी जान से मारने की धमकी दी। सीजर लगातार अपने घरवालों को नरभक्षी बता रहा था। इसके बाद फ्लाइडर ने पुलिस को सूचना दी। आरोपी सीजर को 82.5 करोड़ रुपए के बॉन्ड पर जेल भेजा गया है। उसके पड़ोसी रॉबर्ट वॉर्ड ने बताया कि ओलेड फैमिली के लोग काफी खुशहाल और मेहनती थे। उनकी बेटी लिसबेट ने हाल ही में अपना ग्रेजुएशन पूरा किया था। आरोपी सीजर भी बहुत अच्छा लड़का था और वो प्लम्बर बनने के लिए एक ट्रेनिंग प्रोग्राम में शामिल होने वाला था।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.