ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

मॉस्को में 2 बिल्डिंग पर हुआ ड्रोन अटैक, रूस ने यूक्रेन पर लगाया आतंकी हमले का आरोप, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, May 30, 2023

मुंबई, 30 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। रूस की राजधानी मॉस्को में 2 बिल्डिंग पर ड्रोन से हमला किया गया है। रूस ने यूक्रेन पर ड्रोन अटैक करने का आरोप लगाया है। इसमें अब तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है। रूस के डिफेंस मिनिस्ट्री ने कहा कि कीव ने करीब 8 ड्रोन से आतंकवादी हमला किया है। सभी ड्रोन्स को मार गिराया गया है। दोनों बिल्डिंग में रह रहे नागरिकों को फिलहाल वहां से हटा दिया गया है। मेयर सर्गेई सोबयानिन ने हमले की पुष्टि की है। इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि रूस पर हमले में 30 ड्रोन का इस्तेमाल किया गया था। रूसी मीडिया के मुताबिक, 3 ड्रोन्स रूस के इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर के जरिए अपना नियंत्रण खो बैठे और टारगेट खो बैठे। इसके अलावा बाकी 5 ड्रोन्स को जमीन से हवा में मार करने वाली पैंट्सिर-एस मिसाइल से मार गिराया गया।

हमले को लेकर यूक्रेन में जेलेंस्की के एडवाइजर और नेता मिखाइल पोडलैक ने कहा, इस हमले में यूक्रेन का कोई हाथ नहीं था। लेकिन हमें इसे देखने में बहुत खुशी मिली। हम उम्मीद करते हैं कि आगे इस तरह के ज्यादा से ज्यादा हमले होंगे। वहीं, सोमवार को यूक्रेन के सैन्य प्रमुख जनरल किरिलो बुडानोव ने कीव पर रूसी मिसाइल हमलों का जवाब देने की चेतावनी दी थी। वहीं रूसी सांसद मैक्जिम इवानोव ने कहा, दूसरे विश्व युद्ध के बाद रूस पर पहली बार इतना बड़ा हमला हुआ है। यही अब नई सच्चाई है और कोई भी नागरिक अब इसे इंग्नोर नहीं कर सकता है। रूस में इंटेलिजेंस के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर हमले की जांच कर रहे हैं।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.