ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

चीनी रॉकेट का मलबा आज गिर सकता है धरती पर, बड़ी तबाही की आशंका

Photo Source :

Posted On:Saturday, May 8, 2021

नई दिल्ली 08 | चीन का 21 टन वजनी रॉकेट तेजी से धरती की तरफ बढ़ रहा है। जानकारों के मुताबिक बेकाबू रॉकेट लॉन्ग मार्च 5-बी का बड़ा हिस्सा आज शनिवार को धरती पर कभी भी गिर सकता है। इस बेकाबू रॉकेट के संबंध में चीन की अंतरिक्ष एजेंसी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।  
वहीं चीन के ग्लोबल टाइम्स के अनुसार रॉकेट के हिस्से की एल्यूमिनियम-मिश्र धातु की बाहरी पतली परत वातावरण में जल जाने से खतरा कम हो जाएगा। इस घटना पर नजर रख रहे विशेषज्ञों के हवाले से कहा गया है कि विखंडित रॉकेट के कुछ हिस्से समुद्र में गिरेंगे।
इससे होने वाले नुकसान और ताबाही से बचाव के बारे में पूछे जाने पर चीन विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा कि आप सक्षम प्राधिकार से पूछिए।  
विशेषज्ञों को डर है कि अगर रॉकेट का हिस्सा किसी आबादी वाले इलाके में गिरा तो भारी तबाही मच सकती है। लॉन्ग मार्च 5-बी रॉकेट करीब 100 फीट लंबा है और अनियंत्रित होने के बाद दो दिनों तक यह धरती का 30 बार चक्कर लगाएगा। यह रॉकेट एक घंटे में 18 हजार मील की दूरी तय कर रहा है।
 ऐसी आशंका जताई जा रही है कि इस रॉकेट का मलबा न्‍यूयॉर्क, मैड्रिड और पेइचिंग जैसे शहर में कहीं भी गिर सकता है। यह रॉकेट करीब 100 फीट लंबा है और इसका वजन करीब 21 टन है। 


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.