ताजा खबर

लखनऊ में कूड़ा उठान प्रभावित, असम चुनाव के चलते 50 हजार घरों पर असर

Photo Source : Google

Posted On:Saturday, April 4, 2026

लखनऊ न्यूज डेस्क: लखनऊ में इन दिनों कूड़ा उठान की समस्या गहराती जा रही है। शहर के कई घरों और मोहल्लों से कूड़ा नहीं उठ पा रहा है, जिसकी बड़ी वजह सफाई कर्मियों का असम विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए अपने घर लौट जाना है। रामकी कंपनी (लखनऊ स्वच्छता अभियान) और लायंस एनवायरो के करीब 200 कर्मचारी परिवार सहित असम चले गए हैं, जिससे व्यवस्था प्रभावित हो गई है।

इसका असर उन इलाकों में भी देखने को मिल रहा है, जहां असम मूल के लोग निजी तौर पर घर-घर से कूड़ा उठाने का काम करते थे। अनुमान है कि करीब 50 हजार घरों में कूड़ा कलेक्शन प्रभावित हुआ है। जानकारी के अनुसार, ये कर्मचारी 9 अप्रैल को मतदान के बाद ही लौटेंगे और 12 अप्रैल तक स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है।

शहर के 77 वार्डों में काम कर रही LSA कंपनी के लगभग 600 कर्मचारियों में से करीब 150 कर्मचारी छुट्टी पर हैं। हालांकि कंपनी ने वैकल्पिक कर्मचारी लगाए हैं, लेकिन उन्हें सभी इलाकों की पूरी जानकारी नहीं होने के कारण कई घरों और कॉलोनियों में कूड़ा नहीं उठ पा रहा है। नतीजतन, सड़कों पर कूड़े के ढेर नजर आने लगे हैं।

नगर आयुक्त गौरव कुमार ने कहा है कि जहां भी समस्या सामने आ रही है, उसे जल्द दूर किया जाएगा और कंपनियों को वैकल्पिक व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, LSA के परियोजना प्रमुख अभय रंजन का कहना है कि आसपास के जिलों से कर्मचारियों को बुलाया गया है और शिकायत मिलने पर तुरंत समाधान किया जा रहा है।

शिकायत के लिए नंबर:
टोल फ्री: 1533
जोन 1, 3, 4, 6, 7: 18001234999
जोन 2, 5, 8: 18002026172
मोबाइल: 9219902911, 9219902912, 9219902913


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.