ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

फाफ डु प्लेसिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा 2011 वर्ल्ड कप क्वार्टर फाइनल के बाद मिली थी जान से मार देने की धमकी

Photo Source :

Posted On:Wednesday, May 19, 2021

जोहानिसबर्ग,  क्रिकेट जगत से लोगों का लगाव कितना है इस बात की जानकारी हमें कई बार देखने को मिली है। यह लगाव कभी सकारात्मक रूप में हो सकता है तो कभी नकारात्मक रूप में। नकारात्मक रूप में यह अक्सर धमकी एवं गालियों के रूप में ही होता है।
इसी बात के मद्देनजर साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के भूतपूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने हाल ही में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। डुप्लेसी ने कहा कि 2011 वर्ल्ड कप क्वार्टर फाइनल के बाद उन्हें और उनकी पत्नी को जान से मार देने की धमकी मिली थी।
वर्ष 2011 वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच में मैच हुई थी जिससे न्यूजीलैंड ने 49 रनों से जीत लिया था। यह मैच जीतने के लिए 222 रनों का लक्ष्य तय हुआ था। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने 121 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। दूसरी ओर डुप्लेसी ने एक छोर संभाले रखा हुआ था। लेकिन रन लेने की हड़बड़ी में वह रन आउट हो गए थे। उस वक्त उनका व्यक्तिगत स्कोर 35 रनों का था।
उस घटना को याद करते हुए डुप्लेसी ने कहा कि 'उस मैच के बाद मुझे पर मेरी बीवी को जान से मार देने की धमकी मिली थी। मैंने उस वक्त सोशल मीडिया चेक किया तब पता चला कि लोगों ने इस बात को काफी पर्सनल ले लिया था। उस वक्त कुछ गैरकानूनी बातें भी हुई थी जिसे मैं याद करना नहीं चाहता। उस वक्त कहा जा सकता है कि लोगों ने अपना वास्तविक और नकारात्मक रूप दिखाया था। मेरे ख्याल से यह परिस्थिति हर किसी खिलाड़ी के जीवन में कभी ना कभी आती है। शायद इसी वजह से मैंने अपने ऊपर काफी काम किया और समय रहते अपने आप को काफी इंप्रूव किया।'
डुप्लेसी ने साउथ अफ्रीका के लिए 143 वनडे, 69 टेस्ट और 50 टी20 मैच खेले हैं। 2016 से 2021 तक उन्होंने साउथ अफ्रीका की कप्तानी भी संभाली थी।



लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.