ताजा खबर

बच्चा चोर बताकर महिला को उल्टा लटकाने के मामले में एक और पुलिसकर्मी पर गिरी गाज, चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

Photo Source : Google

Posted On:Tuesday, November 17, 2026

लखनऊ न्यूज डेस्क: लखनऊ के इंदिरानगर में महिला को बच्चा चोर बताकर उसके साथ मारपीट करने के मामले में एक और पुलिसकर्मी पर कार्रवाई हुई है। मानस सिटी पुलिस चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह को भी लाइन हाजिर कर दिया गया है। इससे पहले 12 अक्टूबर को दारोगा गौरव और सिपाही शेर बहादुर को भी लाइन हाजिर किया गया था। तीनों पुलिसकर्मियों पर मामले में लापरवाही बरतने का आरोप है। फिलहाल मामले की जांच सहायक पुलिस आयुक्त विभूतिखंड कर रही हैं।

पीड़िता लक्ष्मी रावत के पति संदीप रावत ने चौकी प्रभारी अर्जुन सिंह की भूमिका पर सवाल उठाए थे। उनका आरोप था कि घटना के दिन लक्ष्मी करीब तीन घंटे तक मानस सिटी चौकी में बेहोश पड़ी रही, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे मानसिक रूप से कमजोर बताकर मामले को टालने की कोशिश की। संदीप के मुताबिक, चौकी प्रभारी ने उन्हें चार दिनों तक चौकी के चक्कर लगवाए और परिवार को ही झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी थी।

यह घटना 6 अक्टूबर की है। बाराबंकी के रहने वाले संदीप रावत करीब 25 साल से पत्नी लक्ष्मी और चार बच्चों के साथ सुग्गामऊ में रह रहे हैं। आरोप है कि झुग्गी बस्ती में रहने वाले कुछ लोगों ने लक्ष्मी को बच्चा चोर समझकर पकड़ लिया। इसके बाद उसे रस्सी से बांधकर उल्टा लटकाया गया और बेरहमी से पीटा गया।

परिवार का आरोप है कि घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की। इसके बाद संदीप ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत की, जिसके बाद 10 अक्टूबर को मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले में सात आरोपितों को गिरफ्तार किया था। अब पुलिसकर्मियों पर हुई कार्रवाई के बाद पूरे मामले की जांच एसीपी विभूतिखंड कर रही हैं।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.