ताजा खबर

ईंधन कम होने पर लखनऊ डायवर्ट हुई भुवनेश्वर-वाराणसी इंडिगो फ्लाइट, 175 यात्रियों को होटल में ठहराया

Photo Source : Google

Posted On:Saturday, November 28, 2026

लखनऊ न्यूज डेस्क: भुवनेश्वर से वाराणसी जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को ईंधन कम होने के कारण शुक्रवार रात लखनऊ की ओर डायवर्ट करना पड़ा। फ्लाइट संख्या 6ई 2452 के पायलट-इन-कमांड ने विमान में न्यूनतम डायवर्जन फ्यूल होने की जानकारी दी थी। इसके बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारा गया।

विमान शुक्रवार रात करीब 9:10 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचा। उस समय विमान में कुल 175 यात्री सवार थे। अचानक रूट बदलने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सभी यात्रियों के ठहरने के लिए लखनऊ के एक होटल में व्यवस्था की गई।

इसके बाद विमान के संचालन के लिए संशोधित योजना तैयार की गई। इसके तहत फ्लाइट संख्या 6ई 2452 को अब 6ई 9071 के रूप में संचालित किया गया। यह विमान शनिवार सुबह 9 बजे लखनऊ से वाराणसी के लिए रवाना हो गया।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.