ताजा खबर

यूपी में बढ़ेगी ठंड, 29 नवंबर तक गिरेगा दिन-रात का तापमान; कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

Photo Source : Google

Posted On:Tuesday, November 24, 2026

लखनऊ न्यूज डेस्क: बंगाल की खाड़ी में उठे तूफान अकवान का असर खत्म होने के बाद उत्तर प्रदेश में ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने लगी हैं। इसके चलते 24 से 29 नवंबर के बीच प्रदेश में दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने का अनुमान है। इससे ठंड और बढ़ेगी। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।

प्रादेशिक मौसम केंद्र के मुताबिक, ठंडी पछुआ हवाओं के कारण रात के तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक कमी आ सकती है। प्रदेश के सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे रहने का अनुमान है। कुछ इलाकों में रात का पारा 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 24 नवंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाने की भी संभावना है।

सोमवार को राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बाराबंकी में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 15.4 डिग्री रहा। वहीं, हरदोई में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अयोध्या में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा।

वाराणसी में सुबह कोहरे के कारण दृश्यता घटकर महज 100 मीटर रह गई, जबकि वहां न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, 25 से 29 नवंबर के बीच पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में सुबह मध्यम से घना कोहरा छा सकता है। ऐसे में सुबह के समय वाहन चलाने वालों को खास सावधानी बरतने की जरूरत है।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.