ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

बंगाल : मतदान के दौरान व्यापक हिंसा, गोली लगने से चार लोगों की मौत, चार की हालत गंभीर

Photo Source :

Posted On:Saturday, April 10, 2021

 कोलकाता, 10 अप्रैल । पश्चिम बंगाल में चौथे चरण के मतदान के दौरान दो पार्टियो के समर्थकों के बीच टकराव के दौरान स्थिति संभालने पहुंचे सुरक्षा बल की गोलियों से चार लोग मारे गए। इस टकराव में घायल चार अन्य लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। संघर्ष सीतलकुची में हुआ, जहां  तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक टकराव शुरू हो गया। इसी बीच आरोप है कि हालात को संभालने पहुंची सेंट्रल फोर्स की टीम को भी घेरकर तृणमूल कांग्रेस के लोगों ने उस पर हमला करने की कोशिश की थी। इसी दौरान केंद्रीय बल को मजबूरन फायरिंग करनी पड़ी। 

 
  
सीतलकुची में जोड़ा पाटकी में 226 नंबर मतदान केंद्र के बाहर तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।  चुनाव आयोग ने घटना की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है और चुनाव पर्यवेक्षकों को मौके पर रवाना किया गया है। किस वजह से गोली चली, उसकी जांच चल रही है। उल्लेखनीय है कि सीतलकुची के ही पागलाबारी इलाके में 18 साल के आनंद बर्मन नाम के पहली बार वोट देने वाले मतदाता की आज ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.