ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

दिल्ली में पुलिस ने महिला को जड़े थप्पड़, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, January 5, 2023

मुंबई, 5 जनवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। दिल्ली के जहांगीरपुरी में पुलिस वालों ने एक महिला को कई थप्पड़ जड़े। इस घटना का वीडियो AAP विधायक संदीप झा ने शेयर किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीडियो 31 दिसंबर देर रात का बताया जा रहा है। विधायक ने इसे ट्वीट करते हुए कहा कि SHO खुद एक लड़की को थप्पड़ मार रहे हैं। ऐसे में पुलिस महिलाओं की सुरक्षा कैसे करेगी? उन्होंने SHO पर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने कहा कि रात करीब 12.30 बजे जहांगीरपुरी के एच ब्लॉक में सार्वजनिक जगह पर कुछ लोग उपद्रव कर रहे थे। कुछ लोगों ने शराब भी पी रखी थी। जब पुलिस ने उनसे वहां से जाने को कहा तो वह लोग पुलिस को गाली देने लगे। उन लोगों में महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल थे। महिला ने ASI का कॉलर खिंचा, उसे थप्पड़ मारा और कई पुलिसकर्मियों से मारपीट भी की।

आपको बता दे, वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पुलिस अधिकारी पहले से सड़क पर खड़ा हुआ है। बाद में पीछे से कई पुलिसवाले एक युवक और महिला को लेकर आ रहे हैं। उनमें से एक पुलिस अधिकारी युवक को मारने के लिए जैसे ही हाथ उठाता है तो एक महिला उन्हें रोकने की कोशिश करती है। अचानक SHO पीछे मुड़ता है और महिला को खींचकर 2 थप्पड़ मार देता है। इसके बाद पीछे खड़ा दूसरा पुलिस वाला भी उस महिला को थप्पड़ मारने लगता है और पीछे की तरफ धक्का देता है। बाद में महिला वापस आती है और पुलिस अधिकारी को धक्का देती है। CCTV में दिख रहा है कि पुलिस पास में खड़े युवक को ले रही है। कुछ लोग रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन पुलिस नहीं रूकती।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.