ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||   

गुजरात में पहले फेज के चुनाव के लिए प्रचार थमा, 89 सीटों पर होगी वोटिंग

Photo Source :

Posted On:Tuesday, November 29, 2022

मुंबई, 29 नवम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए दो फेज में 1 और 5 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। चुनाव के पहले चरण में 1 दिसंबर को मतदान होगा। इसके लिए चुनाव प्रचार थम गया है। 182 सीटों के लिए हो रहे इस चुनाव में 1 दिसंबर को 89 सीटों पर मतदान होगा, इसके लिए 788 उम्मीदवार मैदान में हैं, 19 जिलों में होने वाली वोटिंग में 2 करोड़ से ज्यादा वोटर्स अपने मत का प्रयोग करेंगे तो वही 5 दिसंबर को 93 सीटों पर वोटिंग होगी। नतीजे 8 दिसंबर को यानी हिमाचल विधानसभा चुनाव के साथ ही आएंगे। राज्य में इस बार 4.6 लाख लोग पहली बार वोट करेंगे। गुजरात विधानसभा का कार्यकाल 18 फरवरी 2023 को खत्म हो रहा है। 

पहले चरण में बीजेपी और कांग्रेस सभी 89 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। आम आदमी पार्टी ने 88 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को उतारा है। बहुजन समाजवादी पार्टी ने भी 57 प्रत्याशियों टिकट दिया है। वहीं, असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने सिर्फ 6 कैंडिडेट मैदान में हैं।

आपको बता दे, चुनाव प्रचार के आखिरी दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तीन जिलों में चार जनसभाओं को संबोधित किया। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्‌डा भावनगर ने रोड शो किया। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मांडवी और गांधीधाम में प्रचार किया। इन क्षेत्रों में बीजेपी ने बीते 20 दिन में 160 से ज्यादा जनसभाएं, रैली और रोड शो किए हैं।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.