ताजा खबर
फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||   

सलमान और आयुष की आगामी फिल्म 'अंतिम' की रिलीज डेट हुई तय, इस दिन रिलीज होगी फिल्म।

Photo Source :

Posted On:Wednesday, October 13, 2021

बॉलीवुड के भाईजान और सुपरस्टार सलमान खान और उनके बहनोई आयुष की आगामी फिल्म अंतिम की रिलीज डेट तय कर दी गई हैं। अब यह फिल्म अगले महीने 26 नवंबर 2021 को सीधे सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
 
इस बात की जानकारी सलमान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर करते हुए दी। उन्होंने पोस्ट साझा करते हुए लिखा  कि, "अंतिम सीधे सिनेमाघरों में 26 नवंबर 2021 को रिलीज हो रही हैं। जी और पुनित गोएंका के  साथ यह एक बहुत प्यारा सा सफर रहा हैं। इतने सालो से हमने  रेस 3,भारत, दबंग 3, कागज, राधे जैसी कई बड़ी फिल्में साथ मिलकर बनाई हैं और अब उसी क्रम में 'अंतिम' भी।मुझे पुनित पर पूरा विश्वास है कि वे जी को काफी ऊंचाइयों पर ले जायेंगे।"
 
फिल्म के मोशन पोस्टर में सलमान और उनके बहनोई आयुष बड़े ही इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं।  पोस्टर देखकर यह अनुमान लगाया जा सकता है  कि यह फिल्म एक मास एंटरटेनर  होगी जिसमें घमासान एक्शन और इमोशन देखने को मिलेगा। यह पहली बार होगा की स्क्रीन पर जीजा और साले आपस में लड़ते हुए नजर आएंगे।
 
बता दें कि यह फिल्म महेश वी मांजरेकर द्वारा निर्देशित की गई और सलमान खान इस फिल्म को खुद प्रोड्यूस कर रहे हैं।इससे पहले सलमान नहीं अपने बहनोई आयुष शर्मा को फिल्म लवयात्री से 2018 में बॉलीवुड में लॉन्च किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खासा कमाल नहीं कर पाई थी। सलमान खान अपने आगामी फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग में भी बिजी हैं। आखिरी बार वे फिल्म राधे मे नजर आए थे लेकिन यह फिल्म भी दर्शकों को पसंद नहीं आयी थी।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.