ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

बिगबॉस के डिसीजन से सहमत ना होने वाले लोगों पर निक्की तंबोली ने जताई नाराजगी

Photo Source :

Posted On:Saturday, August 28, 2021

न्यूज़ हेल्पलाइन- 28 अगस्त 2021
 
बिगबॉस की कंटेस्टेंट्स बनने के बाद सुर्खियों में आयीं निक्की तंबोली अपने करियर में तेजी से आगे बढ़ रही है। बिगबॉस से उन्हें एक नई पहचान मिली और साथ ही साथ हजारों की संख्या में उन्हें फैंस भी मिले। 
 
बिगबॉस 14 से बाहर निकलने के बाद निक्की बैक टू बैक कई प्रोजेक्ट में नजर आ चुकी है। वह कई म्यूजिक वीडियो और खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 में भी दिखाई दे रहीं हैं। जैसा कि बिगबॉस शो से निक्की का लगाव बहुत गहरा है, और इन दिनों वूट पर बिगबॉस का नया सीजन चल रहा है, जिसे निक्की भी खूब इंज्वाय कर रहीं हैं। 
 
निक्की आज जिस मुकाम पर पहुंची है, उसमें रियालिटी शो बिगबॉस का बहुत बड़ा हाथ है। ऐसे में जब बिगबॉस के डिसीजन को लेकर कुछ लोग गलत बोलते है तो निक्की को उनपर गुस्सा आता है। दरअसल निक्की ने न्यूज हेल्पलाइन की टीम से बात करते हुए कहा कि बिगबॉस हमेशा फेयर डिसीजन देते हैं और जो लोग उनके डिसीजन को गलत बताते हैं उनपर उन्हें नाराजगी होती है। 
 
बिगबॉस ओटीटी के बारे में बात करते हुए निक्की ने कहा, "जब मुझे टाइम मिलता है तो मैं बिगबॉस ओटीटी जरूर देखती हूं। मेरे कुछ दोस्त है शो में, तो कुछ एपिसोड्स देखकर मुझे बुरा लग रहा है। शो में कुछ लोगों को लग रहा है कि बिगबॉस अनफेयर है, लेकिन मैं आपको बता दूँ कि बिगबॉस बिलकुल भी अनफेयर नहीं होतें है।"
 
"जैसे कि मुझे ही देख लीजिए, मैं कलर्स का चेहरा नहीं थी लेकिन फिर भी लोगों के प्यार ने, जनता ने मुझे इतना आगे तक पहुंचाया है। बिगबॉस बिलकुल भी अनफेयर नहीं होता। मुझे बहुत लोगों से नाराजगी होती है जो बिगबॉस पर ब्लेम करते हैं कि बिगबॉस अनफेयर है, ऐसा कुछ नहीं होता है।"
 
उन्होंने आगे कहा, "बिगबॉस सबको सही डिसीजन देते हैं। आप अपनी मेंटालिटी बदल लो बिगबॉस हमेशा फेमस लोगों को सपोर्ट करते हैं, ऐसा कुछ भी नहीं है। जब आप बिगबॉस के अंदर होते हो तो सभी को एक समान ट्रीट किया जाता है।"

 


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.