ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

रूस के राष्ट्रपति ने अमेरिका को दी परमाणु हमले की चेतावनी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, March 13, 2024

मुंबई, 13 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका को परमाणु हमले की चेतावनी दी। पुतिन ने कहा- अगर अमेरिका अपने सैनिकों को यूक्रेन में भेजेगा तो इससे जंग और बढ़ सकती है। दरअसल, रूसी न्यूज एजेंसी RIA ने पुतिन ने सवाल पूछा कि क्या रूस परमाणु जंग के लिए तैयार है। इस पर रूसी राष्ट्रपति ने कहा, हम फिलहाल परमाणु युद्ध की तरफ नहीं बढ़ रहे हैं। हमें अब तक इसकी जरूरत नहीं महसूस हुई। लेकिन अगर मिलिट्री या तकनीक के आधार पर कहा जाए तो हम इसके लिए तैयार हैं। अमेरिका इस बात को समझता है कि अगर उसने रूसी या यूक्रेन में अमेरिकी सैनिकों को भेजा तो रूस इस कदम को हस्तक्षेप के रूप में लेगा।

इंटरव्यू में पुतिन ने आगे कहा, हमारे पास परमाणु हथियार इस्तेमाल करने के लिए ही मौजूद हैं। हालांकि, इनके इस्तेमाल को लेकर रूस के अपने सिद्धांत हैं। अगर रूस पर परमाणु या दूसरे ऐसे हथियारों से हमला किया गया, जिससे तबाही मच सकती है तो रूस परमाणु हथियार का इस्तेमाल कर सकता है। अगर रूस का अस्तित्व खतरे में पड़ेगा तो हम अपनी रक्षा जरूरी करेंगे। हम यूक्रेन के साथ पूरी गंभीरता से बातचीत करने को तैयार हैं, लेकिन यह बात आज की सच्चाई पर आधारित होनी चाहिए। परमाणु हथियारों पर बात करते हु्ए रूसी राष्ट्रपति ने कहा- अगर अमेरिका परमाणु परीक्षण करेगा तो मुमकिन है कि हम भी ऐसा ही करें। हालांकि, अमेरिका में रूसी अमेरिकी संबंधों को लेकर रणनीतिक संयम के क्षेत्र में कई विशेषज्ञ हैं। इसलिए मुझे नहीं लगता कि बात परमाणु युद्ध तक पहुंचेगी।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.