ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

कजाकिस्तान: अब बिजली संकट से जूझ रहा यह देश

Photo Source :

Posted On:Tuesday, January 25, 2022

Kazakhstan, 25 Jan (News Helpline)     मध्य एशियाई देश कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान में मंगलवार को बड़े पैमाने पर बिजली गुल रहने की खबर है। द इंटरफैक्स न्यूज एजेंसी ने कहा कि कजाकिस्तान के सबसे बड़े शहर और राजधानी अलमाटी के 20 लाख लोग मंगलवार को बिजली से वंचित रहे। कजाकिस्तान की न्यूज साइट ओआरडीए डॉट केजेड ने बताया कि तुर्किस्तान के दक्षिणी इलाके खासकर शिमकेंट और तराज में भी बिजली गुल रही। 
 
इंटरफैक्स के मुताबिक किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक और इसके उत्तरी क्षेत्र चुय में भी बिजली गुल रही। इंटरफैक्स ने यह जानकारी किर्गिस्तान के ऊर्जा मंत्री के हवाले से दी। उजबेकिस्तान के ऊर्जा मंत्री ने भी बिजली आपूर्ति ठप होने की पुष्टि की जिसके कारण राजधानी ताशकंद में आवागमन बाधित हुआ। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ताशकंद हवाई अड्डे पर उड़ानों को अस्थायी रूप से उतरने पर रोक दिया गया।
 
अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बड़े पैमाने पर बिजली गुल होने की असल वजह क्या है। हालांकि उज्बेक अधिकारियों ने इसके लिए बिजली लाइन में खराबी को जिम्मेदार ठहराया है। पूर्व सोवियत संघ रूस के अंग रहे ये तीनों देश एकल ऊर्जा तंत्र पर निर्भर हैं जिसे सोवियत संघ रूस के समय तैयार किया गया था।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.