ताजा खबर
भिखमंगे देश में खाने को नहीं आटा, पर कइयों के पास दुबई में अरबों-खरबों की संपत्ति, बड़े-बड़े नाम उजा...   ||    B-17 ने दूसरे विश्व युद्ध में बरपाया था कहर… संकट में फंसी Boeing के सबसे खतरनाक Military Aircrafts   ||    ‘खुद को अकेला महसूस करती थी’…छात्रों संग रंगरलियां मनाने वाली महिला टीचर ने कोर्ट में दी अजीब दलील   ||    Egypt में पिरामिड के पास मिला रहस्यमयी अंडरग्राउंड द्वार, अंदर हो सकती है 4500 साल पुरानी कब्र   ||    वैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला धरती के आकार का नया ग्रह, यहां न दिन खत्म होता है न रात   ||    स्लोवाकिया के PM को 5 गोलियां मारी, साढ़े 3 घंटे की सर्जरी के बाद जान बची, जानें कौन है 71 वर्षीय हम...   ||    Petrol Diesel Price Today: जारी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत, जानें अपने शहर में ईंधन के नए रेट   ||    शहरी इलाकों में तीन महीनों में बढ़ गई बेरोजगारों की संख्या, एक साल में महिलाओं को मिली ज्यादा जॉब   ||    ऑनलाइन बिजनेस करने वालों के लिए खुशखबरी, Amazon देगा स्टार्टअप को 12.5 लाख रुपये की मदद, जानें पूरी ...   ||    Sunil Chhetri ने इंटरनेशनल फुटबॉल से लिया संन्यास, 6 जून को खेलेंगे आखिरी मैच   ||   

जर्मनी की विदेश मंत्री ने शी जिनपिंग को कहा तानाशाह, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, September 19, 2023

मुंबई, 19 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। जर्मनी की विदेश मंत्री एनालेना बेयरबॉक ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को तानाशाह कहा है। फॉक्स न्यूज के साथ एक इंटरव्यू में बेयरबॉक ने कहा- अगर पुतिन यूक्रेन के खिलाफ जंग जीत जाते हैं तो ये दुनियाभर के दूसरे तानाशाहों जैसे चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग के लिए कैसा मैसेज होगा। बेयरबॉक ने आगे कहा था, इसीलिए यूक्रेन को यह युद्ध जीतना होगा। आजादी और लोकतंत्र को जीतना ही होगा। CNN के मुताबिक, विदेश मंत्री के बयान से नाराज चीन ने तुरंत अपने यहां मौजूद जर्मनी के राजदूत पैट्रीशिया फ्लोर को तलब कर दिया। उन्होंने पैट्रीशिया के सामने डिप्लोमैटिक लेवल पर विरोध जताया।  तो वहीं, चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा, जर्मनी की तरफ से दिया गया बयान बेतुका और चीन की राजनीतिक गरिमा का उल्लंघन है। ये बयान चीन को उकसाने के लिए दिया गया है।

दरअसल, जुलाई 2023 में जर्मन सरकार ने पहली बार अपनी नई चाइना पॉलिसी पेश की थी। इस दस्तावेज में जर्मनी की चीन पर निर्भरता कम करने की बात कही गई थी। इस पॉलिसी के तहत जर्मनी ने रिसर्च में सहयोग बंद करने की घोषणा की थी। 64 पेज के दस्तावेज के मुताबिक जर्मनी चीन के साथ उन परियोजनाओं से पैसा निकालना चाहता है, जिनमें नॉलेज ट्रांसफर हो सकता है। वहीं जर्मनी की गठबंधन सरकार का कहना है कि वह पूरी तरह दुनिया की दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था चीन से अलग नहीं होना चाहती है। जर्मनी एक्सपोर्ट पर निर्भर अर्थव्यवस्था है और चीन उसके लिए सबसे बड़ा बाजार है। बीजिंग के साथ तनाव का असर जर्मनी के निर्यात पर भी होगा। चीन का विदेश मंत्रालय जर्मन की न्यू चाइना पॉलिसी को नुकसान पहुंचाने वाला कदम बता चुके हैं।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.