ताजा खबर
लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को झटका, पुरी उम्मीदवार ने लौटाया टिकट, यहां से संबित पात्रा लड़ रहे चु...   ||    ‘पाकिस्तान जिंदाबाद बोलने वालों को गोली मारने का…’, सिद्दारमैया के करीबी मंत्री का बड़ा बयान   ||    Fact Check: क्या अमेठी की जनता ने राजीव गांधी को लगाई थी डांट? जानें प्रियंका गांधी के Video का क्या...   ||    History 4 May: Grammy अवॉर्ड्स से लेकर भारत की पहली महिला जज तक...देखें आज का इतिहास   ||    एकादशी पर बन रहा है दुर्लभ इंद्र योग, इन 3 राशियों पर भगवान विष्णु रहेंगे मेहरबान   ||    बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||   

हैती की लगी इमरजेंसी, जेल से 4 हजार कैदी भागे, देशभर में आगजनी, 12 लोगों की मौत, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, March 4, 2024

मुंबई, 04 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कैरेबियाई देश हैती की सरकार ने देश में 72 घंटे की इमरजेंसी की घोषणा की है। एक हफ्ते से जारी हिंसा को देखते हुए आपातकाल लगाने का फैसला किया है। ब्रिटिश मीडिया BBC के मुताबिक, हैती में हिंसा प्रधानमंत्री एरियल हेनरी के केन्या जाने के बाद शुरू हुई। दरअसल, प्रधानमंत्री केन्याई नेतृत्व वाले बहुराष्ट्रीय सुरक्षा बल (मल्टीनैशनल सिक्योरिटी फोर्स) की हैती में तैनात को लेकर चर्चा करने के लिए नैरोबी गए हैं। इसके बाद प्रधानमंत्री को पद से हटाने के लिए हैती के सभी क्रिमिनल गैंग एकजुट हो गए और हिंसा करने लगे। 

हैती पुलिस ने क्रिमिनल गैंग से जुड़े अपराधियों को पकड़ने के लिए सेना से मदद मांगी है। सरकार की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया- 2 मार्च को दो जेलों पर हमला हुआ। यहां से 4 हजार कैदी भाग गए। कुछ को पुलिस ने मार गिराया। देश में हो रही हिंसा में अब तक 12 आम लोगों की मौत हुई है। भागने वाले कैदियों में वो कैदी भी शामिल है जिसने 2021 में हैती के प्रेसिडेंट जोवेनेल मोइसे की हत्या की थी। दरअसल, 29 फरवरी को देश में मौजूद क्रिमिनल गैंग के लोगों ने कई सरकारी संस्थानों में हमले कर दिए थे। उन्होंने जेल पर हमला किया था, जिसके बाद 4 हजार कैदी फरार हो गए। ये हथियारबंद लोग देश के कई हिस्सों में आगजनी कर रहे हैं, दुकानों घरों में तोड़फोड़ कर रहे हैं। हिंसा में अब तक 12 लोगों की मौत हो गई है। हिंसा की वजह प्रधानमंत्री एरियल हेनरी की विदेश यात्रा बताई जा रही है। जिससे नाखुश क्रिमिनल गैंग के लोग उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.