ताजा खबर

लखनऊ में फिलहाल हल्की बारिश के आसार, अगस्त के पहले हफ्ते में तेज बरसात की संभावना

Photo Source : Google

Posted On:Saturday, August 1, 2026

लखनऊ न्यूज डेस्क: लखनऊ में शनिवार को सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के बावजूद तेज धूप भी निकली। मौसम विभाग के अनुसार दिन में बादलों की आवाजाही के बीच कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। फिलहाल आज के लिए किसी तरह का मौसम अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

इस मानसून सीजन में अब तक लखनऊ में 176.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जबकि सामान्य औसत 310.4 मिलीमीटर है। यानी इस बार अब तक करीब 44 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं अधिकतम आर्द्रता 81 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 67 प्रतिशत रही, जिससे लोगों को उमस का सामना करना पड़ा।

अगस्त की शुरुआत से फिर सक्रिय होगा मानसून

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल मानसून की गतिविधियां कमजोर पड़ी हैं। हालांकि, अगस्त की शुरुआत से मानसून फिर रफ्तार पकड़ेगा। 2 अगस्त को हल्की बारिश हो सकती है, जबकि 3 अगस्त से 6 अगस्त तक अच्छी बारिश होने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव (डिप्रेशन) अब छत्तीसगढ़ और ओडिशा की ओर बढ़ गया है। इसके कारण मानसून का असर फिलहाल मध्य भारत में ज्यादा है। इस दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी और उमस से कुछ राहत मिलेगी।

मौसम विभाग का कहना है कि मध्य भारत का यह सिस्टम जल्द कमजोर पड़ जाएगा। इसके बाद मानसून की ट्रफ उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ेगी और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाएं फिर मजबूत होंगी। इसके असर से अगस्त के पहले सप्ताह में लखनऊ में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय होने की संभावना है।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.