ताजा खबर

लखनऊ में आज तेज धूप, 33 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान; सितंबर में सामान्य से 109% ज्यादा बारिश

Photo Source : Google

Posted On:Saturday, October 3, 2026

लखनऊ न्यूज डेस्क: लखनऊ में शनिवार की शुरुआत साफ मौसम और तेज धूप के साथ हुई। आसमान साफ रहने से दिन में गर्मी महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आज शहर का अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रह सकता है।

शुक्रवार को लखनऊ में दिन का तापमान 33.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक था। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री रहा और यह सामान्य से 0.4 डिग्री ज्यादा था। दिन में अधिकतम आर्द्रता 95 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 55 फीसदी दर्ज हुई।

इस साल मानसून में लखनऊ में बारिश का आंकड़ा सामान्य से काफी ऊपर रहा है। 1 जून से 1 अक्टूबर तक शहर में कुल 849.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई, जबकि सामान्य औसत 683.2 मिलीमीटर है। जून में सिर्फ 18.5 मिलीमीटर बारिश हुई, जो सामान्य से 80 फीसदी कम थी। जुलाई में 158.4 मिलीमीटर बारिश हुई और यह सामान्य से 30 फीसदी कम रही। इसके बाद अगस्त में 330.6 मिलीमीटर बारिश हुई, जो सामान्य से 64 फीसदी ज्यादा थी।

सितंबर में बारिश ने पूरे सीजन का रिकॉर्ड बना दिया। महीने में 342.1 मिलीमीटर पानी बरसा, जबकि सामान्य औसत 163.9 मिलीमीटर है, यानी बारिश सामान्य से 109 फीसदी अधिक रही। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, प्रशांत महासागर में ला-नीना के मुकाबले एल-नीनो के मजबूत होने के कारण अक्टूबर से दिसंबर तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से कम बारिश की संभावना है। अक्टूबर में रात का तापमान सामान्य से ऊपर, जबकि दिन का तापमान सामान्य या थोड़ा अधिक रह सकता है।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.