ताजा खबर

लखनऊ में रॉन्ग साइड से आ रही स्कूटी की कार से टक्कर, 30 साल के युवक की मौत

Photo Source : Google

Posted On:Monday, October 5, 2026

लखनऊ न्यूज डेस्क: लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात निशातगंज पुल पर हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, गोल मार्केट की तरफ से रॉन्ग साइड आ रही स्कूटी सामने से आ रही तेज रफ्तार टाटा अल्ट्रोज कार से टकरा गई। हादसा पुलिस चौकी के सामने रात करीब 12:30 बजे हुआ।

पुलिस ने बताया कि अमेठी के टिकरी गांव निवासी सत्यमान सिंह स्कूटी नंबर यूपी41 बीएल 9679 से गोल मार्केट की ओर से निशातगंज जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही कार नंबर यूपी32 आरई 4214 से उनकी स्कूटी की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सत्यमान सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही महानगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। 108 एंबुलेंस की मदद से घायल सत्यमान को तुरंत केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक अमेठी के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के टिकरी गांव के रहने वाले थे।

घटना की जानकारी मिलने के बाद सत्यमान के चचेरे भाई भी अस्पताल पहुंचे और शव की पहचान की। पुलिस ने शव को केजीएमयू की मोर्चरी में रखवा दिया है। फिलहाल पुलिस पंचायतनामा की कार्रवाई कर रही है और हादसे को लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.