ताजा खबर

लखनऊ में 14 सितंबर से दो नई आवासीय योजनाएं, 3010 प्लॉट की ऑनलाइन बुकिंग; जानें कीमत

Photo Source : Google

Posted On:Friday, September 11, 2026

लखनऊ न्यूज डेस्क: लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की दो नई आवासीय योजनाएं वरुण विहार और नैमिष नगर 14 सितंबर से शुरू होंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोनों योजनाओं का शुभारंभ करेंगे और इसी के साथ कुल 3010 भूखंडों की ऑनलाइन बुकिंग खोली जाएगी। वरुण विहार में भूखंड 2800 रुपये प्रति वर्ग फीट और नैमिष नगर में 3800 रुपये प्रति वर्ग फीट की दर से उपलब्ध होंगे।

मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत आगरा एक्सप्रेस-वे के पास 6580 एकड़ में वरुण विहार योजना विकसित की जा रही है। इसके काशी और कैलाश खंड में 1926 भूखंड शामिल हैं। वहीं, सीतापुर रोड पर करीब 3600 एकड़ में विकसित हो रही नैमिष नगर योजना में 1084 भूखंडों के लिए पंजीयन शुरू होगा। दोनों योजनाओं में अलग-अलग आय वर्ग के लोगों के लिए 72 से 450 वर्ग मीटर तक के भूखंड रखे गए हैं। ये प्लॉट 18 से 45 मीटर चौड़ी सड़कों पर स्थित होंगे।

एलडीए के मुताबिक, दोनों योजनाओं से राजधानी के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में शहर का विस्तार तेजी से होगा। यहां आने वाले समय में आवासीय क्षेत्रों के साथ व्यावसायिक गतिविधियों और जरूरी बुनियादी सुविधाओं का भी विकास किया जाएगा। वरुण विहार योजना के लिए आगरा एक्सप्रेस-वे के पास 12 गांवों की जमीन ली जा रही है। किसानों से सहमति पत्र लेकर एलडीए की ओर से निर्धारित मुआवजा देने की प्रक्रिया भी चल रही है।

इधर, काकोरी के पास वरुण विहार योजना स्थल पर दोनों योजनाओं के शुभारंभ कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। दोना ग्राम पंचायत क्षेत्र में कार्यक्रम स्थल को तैयार किया जा रहा है और जमीन को समतल करने का काम चल रहा है। आने वाले वाहनों के लिए तीन पार्किंग बनाई जा रही हैं, जिनमें वीआईपी पार्किंग भी शामिल है। कार्यक्रम स्थल तक जाने वाली सड़कों को चौड़ा करने के साथ अलग वीआईपी मार्ग तैयार किया जा रहा है। करीब 10 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था भी की जा रही है।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.