ताजा खबर

लखनऊ में डेंगू का बढ़ता प्रकोप, अक्टूबर में करीब 207 मरीज मिले; अब तक 511 मामले

Photo Source : Google

Posted On:Monday, October 19, 2026

लखनऊ न्यूज डेस्क: लखनऊ में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। रविवार को 13 और लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई। इनमें सबसे ज्यादा मरीज अलीगंज और चंदरनगर इलाके के हैं, जहां चार-चार लोग संक्रमित मिले। इंदिरानगर में दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि टुड़ियागंज, एनके रोड और रेडक्रॉस इलाके में एक-एक व्यक्ति में डेंगू पाया गया।

जनवरी से अब तक लखनऊ में डेंगू के 511 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से करीब 207 मरीज अकेले अक्टूबर में मिले हैं। लगातार बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि संक्रमित मरीजों में प्लेटलेट्स की संख्या सामान्य से कम है, इसलिए उनकी सेहत पर नजर रखी जा रही है।

हालांकि, राहत की बात यह है कि डेंगू से पीड़ित ज्यादातर लोग घर पर ही आराम कर रहे हैं। अब तक डेंगू से किसी की मौत की सूचना नहीं है।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.