ताजा खबर

भतोइया बाजार से युवक की बाइक चोरी, स्कूल के सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Photo Source : Google

Posted On:Thursday, August 13, 2026

लखनऊ न्यूज डेस्क: लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र में बुधवार शाम साप्ताहिक भतोइया बाजार से एक युवक की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। बाइक चोरी की पूरी घटना पास के एक स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

गुलाल खेड़ा निवासी संतोष कुमार अपनी मोटरसाइकिल नंबर यूपी 32 एचपी 3944 से सब्जी खरीदने भतोइया बाजार पहुंचे थे। उन्होंने बाइक बाजार के अंदर खड़ी की और सब्जी खरीदने चले गए। कुछ देर बाद वापस लौटे तो बाइक वहां से गायब थी। उन्होंने आसपास काफी तलाश की, लेकिन मोटरसाइकिल का कोई पता नहीं चला।

इसके बाद संतोष कुमार ने रहीमाबाद थाने पहुंचकर बाइक चोरी की तहरीर दी और रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

रहीमाबाद इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि बाइक चोरी की शिकायत मिली है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, जिससे चोर की पहचान कर उसे पकड़ा जा सके। घटनास्थल के पास से एक अन्य मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है, जिसकी जांच की जा रही है।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.