Posted On:Wednesday, February 11, 2026
लखनऊ न्यूज डेस्क: लखनऊ के सैरपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह गोमती नदी में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान लोधमऊ गांव निवासी 35 वर्षीय लाला निषाद के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के मुताबिक लाला निषाद सोमवार सुबह घर से गोमती नदी में स्नान करने के लिए निकले थे। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। खोजबीन के दौरान जानकारी मिली कि वह नदी की ओर गए थे। नदी में उतराता मिला शव परिजन जब गोमती नदी के पास पहुंचे तो उन्होंने लाला निषाद का शव पानी में उतराता हुआ देखा। ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम के लिए सूचना मिलने पर सैरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ मृतक लाला निषाद मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिवार में पिता और दो भाई हैं। इस घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें, और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
आनंद विहार–पुरुलिया साप्ताहिक एक्सप्रेस शुरू, पलामू के यात्रियों को बड़ी राहत
लखनऊ में शिया समुदाय का विरोध प्रदर्शन, जन्नतुल बकी के पुनर्निर्माण की उठी मांग
लखनऊ CHC में लापरवाही का आरोप, प्रसव के दौरान महिला को छोड़ सोया स्टाफ
विवियन डिसेना के घर गूंजी किलकारी: दूसरी बार बने पिता, बेटे के जन्म से परिवार पूरा
नई शुरुआत की ओर सलमान खान: साउथ के दिग्गजों संग बड़ा प्रोजेक्ट, ‘मातृभूमि’ पर भी नजरें
समायरा के 17वें जन्मदिन पर दीया मिर्जा का भावुक नोट, अनदेखी तस्वीरों में झलका मां-बेटी का प्यार
नाना बने अनिल कपूर: सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी, परिवार में आया नन्हा मेहमान
कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, LPG रेट में बदलाव की आशंका
लखनऊ में बैंक डिप्टी मैनेजर ने की आत्महत्या, घर की छत पर मिला शव
पूनम पांडे फिर सुर्खियों में, बेबी बंप के साथ सोशल मीडिया पर मचा रही हैं हंगामा – सच या अप्रैल फूल स्टंट?
लखनऊ में एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, 148 यात्री सुरक्षित
‘कथानार- द वाइल्ड सॉर्सेरर’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, अनुष्का शेट्टी का मलयालम डेब्यू
लखनऊ में हाईकोर्ट आदेश के बाद तड़के मस्जिद ध्वस्त, भारी सुरक्षा में कार्रवाई
Posted On:Friday, April 3, 2026
लखनऊ में सीएम हेल्पलाइन कर्मचारियों का प्रदर्शन, पुलिस कार्रवाई के वीडियो वायरल
शराब नीति में बदलाव से बढ़ा राजस्व, यूपी सरकार की कमाई में 12% का इजाफा
Posted On:Thursday, April 2, 2026
लखनऊ में बिरयानी को लेकर विवाद बना हिंसक, ग्राहक और वकील पर हमला
Posted On:Tuesday, March 31, 2026
Posted On:Monday, March 30, 2026
Local
India
World
Business
Entertainment
Horoscope
Reviews
Sports
Lifestyle
Technology
You Should know
Local Bazar
अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com
Copyright © 2021 | All Rights Reserved.
Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.
About Us | Contact Us | Our Team | RSS Feed | Disclaimer