ताजा खबर
Fact Check: नहीं, तस्वीर में दिख रहे लोग केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर नहीं उतरे हैं,...   ||    Today's Significance आज ही के दिन हुआ था अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति आइजनहावर का निधन, जानें 28 मार्...   ||    केंद्र सरकार ने 4% बढ़ाया पेंशनर्स का महंगाई राहत, मार्च में इतनी बढ़कर मिलेगी पेंशन, चेक करें पूरा ...   ||    SBI बैंक ने करोड़ों ग्राहकों को दिया झटका, 1 अप्रैल से बढ़ जाएगा डेबिट कार्ड पर चार्ज   ||    Business Idea: एलोवेरा की बढ़ी डिमांड, कम पैसे में लगाएं जेल बनाने की फैक्ट्री, हर महीने होगी बंपर क...   ||    Moscow Attack: आधिकारिक तौर पर मरने वालों की संख्या 140 है, लेकिन लगभग 100 लोग अभी भी लापता हैं   ||    Baltimore Bridge Collapse: गोताखोरों ने बंदरगाह से छह लापता श्रमिकों में से दो शव बरामद किए   ||    केजरीवाल की गिरफ्तारी पर राजनयिक को तलब किए जाने के बाद अमेरिका की प्रतिक्रिया; जर्मनी का कहना है कि...   ||    यूक्रेन के विदेश मंत्री अपने शत्रु मित्र रूस के साथ संबंध मजबूत करने की उम्मीद में नई दिल्ली पहुंचे   ||    SRH Vs MI: टूटे रिकॉर्ड - 523 रनों का उच्चतम स्कोर, महँगा स्पैल, और भी बहुत कुछ   ||   

कांग्रेस को झटका, पूर्व मंत्री आप में शामिल

Photo Source :

Posted On:Tuesday, February 1, 2022

चंडीगढ़, 1 फरवरी, ( न्यूज हेल्पलाइन )     खरड़ विधानसभा क्षेत्र से पार्टी का टिकट नहीं मिलने से नाराज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व मंत्री जगमोहन सिंह कांग मंगलवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।कंग अपने दो बेटों यदविंद्र सिंह कांग और अमरिंदर सिंह कांग के साथ आप में शामिल हुए।
 
आप नेता एवं पार्टी के पंजाब के सह प्रभारी राघव चड्ढा ने एक ट्वीट में कहा, “पंजाब कांग्रेस से निराश- 3 बार कैबिनेट मंत्री और विधायक रहे जगमोहन सिंह कांग साब, अपने बेटों और युवा कांग्रेस नेताओं यादवेंद्र और अमरिंदर के साथ आप में शामिल हो गए। अरविंद केजरीवाल जी ने उन्हें पार्टी में शामिल किया। आप पंजाब हर गुजरते दिन के साथ मजबूत होती जा रही है।”
 
कांग्रेस ने मोहाली जिले की खरड़ सीट से विजय शर्मा को पार्टी का टिकट दिया है। कांग मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर इस सीट से उनकी उम्मीदवारी का कथित रूप से विरोध करने का आरोप लगाते रहे हैं।जब से कांग्रेस ने उन्हें टिकट से वंचित किया, कांग धमकी दे रहे थे कि उनके बेटे यदविंद्र सिंह कांग खरड़ सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।
 
कांग 2002-07 में अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली सरकार में पशुपालन, डेयरी विकास और मत्स्य पालन मंत्री थे।पंजाब की 117 विधानसभा सीटों के लिए 20 फरवरी को मतदान होगा और 10 मार्च को मतगणना होगी।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.