ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

कर्नाटक में धर्म परिवर्तन करने को मजबूर करने के लिए मुस्लिम व्यक्ति ने अपनी पत्नी के सामने किया महिला का रेप, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, April 22, 2024

मुंबई, 22 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कर्नाटक के बेलगावी में धर्म परिवर्तन करने को मजबूर करने के लिए रेप का मामला सामने आया है। 28 साल की एक महिला ने पुलिस ने शिकायत दर्ज कराई है कि एक मुस्लिम व्यक्ति ने अपनी पत्नी के सामने उसका रेप किया और उसकी तस्वीरें लीं। इसके बाद इन तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर उसे इस्लाम कबूल करने के लिए ब्लैकमेल किया। महिला ने कहा कि दंपति ने उसे बुर्का पहनने और नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दंपति समेत 7 लोगों पर FIR की है। पुलिस ने कहा कि रफीक और उसकी पत्नी के कहने पर महिला 2023 में उनके घर में रहने आई। तब दोनों ने उससे कहा कि वे जो भी कहेंगे उसे करना होगा। जब तीनों साथ रहते थे, तो पिछले साल रफीक ने अपनी पत्नी के सामने उसका रेप किया।

बेलगावी के एसपी भीमाशंकर गुलेदा ने बताया कि इस साल अप्रैल में दंपति ने महिला को बुर्का पहनने, कुमकुम न लगाने और दिन में पांच वक्त की नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया। महिला का कहना है कि दंपति ने उसके लिए जातिसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया और कहा कि वह पिछड़ी जाति से है इसलिए उसे इस्लाम कबूल करना होगा। महिला ने ये भी बताया कि दंपति ने उसे अपने पति को तलाक देने के लिए कहा और धमकी दी कि अगर वह उसकी बात नहीं मानेगी तो वह उसकी तस्वीरें लीक कर देगा। दंपति ने उसे ये धमकी भी दी कि अगर उसने धर्म परिवर्तन नहीं किया तो उसे जान से मार देंगे। महिला की शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ सौंदत्ती में FIR दर्ज की गई है। उन पर कर्नाटक धर्म स्वतंत्रता अधिकार संरक्षण अधिनियम, आईटी लॉ, एससी/एसटी एक्ट और IPC के तहत बलात्कार, अपहरण, जबरन घर में बंद रखना और आपराधिक धमकी देने का मामला दर्ज हुआ है।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.