ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||   

हैदराबाद : ईद पर मस्जिदों में केवल पांच लोगों ने पढ़ी नमाज

Photo Source :

Posted On:Friday, May 14, 2021

हैदराबाद,14 मई । नगर में कोरोना के प्रकोप के चलते आज ईद-उल- फितर के मौके पर मुसलमान भाइयों ने अपने घरों में ही नमाज अदा की और एक दूसरे को ईद की मुबारकवाद दी। ईद के चलते कोरोना कर्फ्यू में छूट दी गई और मस्जिदों में इमाम सहित केवल पांच लोगों ने नमाज अदा की।
 
नगर में ईद के दिन सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए नगर पुलिस आयुक्त अंजनी कुमार ने पुराने शहर का दौरा किया और मुस्लिम बंधुओं को ईद की मुबारकवाद देते हुए अपील की कि वे ईद की नमाज़ परिजनों तथा सगे-संबंधियों के साथ अपने घर पर ही अदा करने की अपील। ईद के चलते नगर में कर्फ्यू में छूट दी गई। पुलिस आयुक्त अंजनी कुमार और अतिरिक्त सीपी चौहान ने पुराने शहर का दौरा किया। अंजनी कुमार ने बताया कि रमजान को लेकर मुस्लिम समुदाय के धार्मिक 'नेताओं से बातचीत की गई थी। उन्होंने बताया कि मस्जिद में इमाम के अलावा केवल चार लोगों को ही नमाज़ अदा करने की अनुमति दी गई । 
 
कोरोना की गाइडलाइन के चलते मस्जिदों में पांच लोगों ने ही नमाज अदा की गई। मस्जिदों में भी शारीरिक दूरी नियम का पालन किया गया। पुलिस निगरानी के दौरान मस्जिदों पर नमाजियों को भीड़ लगाने की अनुमति दी गई। नगर की मक्का मस्जिद सहित शहर की सभी मस्जिदों में में पांच लोगों ने विशेष नमाज अता की गईं। मस्जिदों पर पुलिस बल तैनात रहा है। 
 
उल्लेखनीय है कि कोरोना संकट को देखते हुए हाई कोर्ट के निर्देश पर तेलंगाना सरकार ने धार्मिक सभाओं, जनसभाओं, सामूहिक प्रार्थना और जलसे आदि पर प्रतिबंध लगा रखा है।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.